ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Bhumi: जमीन विवाद खत्म करने की तैयारी, तय समय सीमा में पूरा होगा विशेष सर्वेक्षण Aadhaar update rules : UIDAI ने बदले नियम, अब नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेजों की नई सूची जारी Bihar railway news : बिहार के गया जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द व रूट डायवर्ट; 21 मार्च तक असर Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, प्रश्नकाल से होगी कार्यवाही की शुरुआत; तेजस्वी यादव भी आज रखेंगे अपनी बात Bihar weather :फरवरी में बिहार का बदला-बदला मौसम, दिन में गर्मी तो रात में ठंड, IMD ने जताई और गिरावट की संभावना मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका

पूर्व रेलवे के जीएम ने 30 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात, जमालपुर रेल कारखाना का होगा विस्तार

पूर्व रेलवे के जीएम ने 30 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात, जमालपुर रेल कारखाना का होगा विस्तार

14-Mar-2020 07:25 PM

By saif ali

MUNGER : ऐतिहासिक रेल नगरी जमालपुर के दौरे पर पहुंचे पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक सुनीत कुमार शर्मा ने 30 करोड़ की सौगात दी है। इस मौके पर जीएम ने विभिन्न रेल परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। वहीं जीएम ने वर्क लोड को बढ़ाने की बात कह कर जमालपुर रेल कारखाने के विकास की आस भी जगा दी है।


जीएम सुनीत कुमार शर्मा ने जमालपुर रेल कारखाने का ब्रिटिश शासन काल के दौरान निर्मित वाष्प इंजन पर सवार होकर पूरे कारखाने का गंभीरतापूर्वक निरीक्षण किया और रेल अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। महाप्रबंधक ने इस मौके पर 20 करोड़ की लागत से निर्मित 140 टन की क्रेन, 1.50 करोड़ की लागत से टावर कार, 01 करोड़ की लागत से जमालपुर जैक तथा 1.50 करोड़ की लागत से बीएलसी रेक को हरी झंडी दिखाई। कारखाने के अंदर हो रहे गुणवत्तापूर्ण कार्य को देख कर अधिकारियों और कर्मचारियों की भूरी भूरी प्रशंसा करने के साथ ही पीठ भी थपथपाई। जीएम ने 05 करोड़ की लागत से कारखाने के विस्तारीकरण के बात कह कर लोगों के अंदर कारखाने के विकास की उम्मीद जगाई।


जीएम सुनीत कुमार शर्मा ने इस मौके पर करोड़ों की लागत से निर्मित हेरिटेज का उद्घाटन कर यहां के लोगों को सबसे बड़ी सौगात दी। हेरिटेज में रेल के सभी पुराने एवं ऐतिहासिक सामानों को सुरक्षित रखा गया है । वर्षों  से इसमें निर्माण का कार्य चल रहा था। हेरिटेज का अवलोकन तथा कारखाना की गुणवत्ता को देखकर जीएम सुनीत कुमार गदगद दिखे और यहां के रेल अधिकारियों मुख्य रूप से मुख्य कारखाना प्रबंधक सुदर्शन विजय के नेतृत्व में हो रहे गुणवत्तापूर्ण कार्य की प्रशंसा की। वहीं जीएम ने इस मौके पर वर्क लोड बढ़ाने की बात कहते हुए कारखाना को विकसित करने के दिशा में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। मौके पर रेल आईजी एएन मिश्रा, कमांडेंट एसएफसी सहित बड़ी संख्या में पूर्व रेलवे के अधिकारी मौजूद थे।