ब्रेकिंग न्यूज़

चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान

Home / news / पूर्व मुखिया और पैक्स अध्यक्ष के घर निगरानी का छापा

पूर्व मुखिया और पैक्स अध्यक्ष के घर निगरानी का छापा

06-Feb-2020 09:07 AM

VAISHALI  : निगरानी अन्वेषण ब्यूरो,पटना की टीम ने बुधवार को सहदेई बुजुर्ग प्रखंड इलाके के नयागांव पश्चिमी पंचायत की पूर्व मुखिया मालती देवी और उनके बेटे पैक्स अध्यक्ष कृष्णबल्लम गुप्ता के आवास पर छापेमारी की.

निगरानी की टीम सुबह के 11 बजे उनके आवास पर पहुंची और छह घंटे तक छापेमारी करते हुए पांच बजे वहां से निकली. इस दौरान निगरानी को मालती देवी के नाम से ग्रामीण बैंक का एक अकाउंट और पैक्स अध्यक्ष कृष्ण बलराम गुप्ता के नाम से आईडीबीआई एवं सेंट्रल बैंक के दो कुल तीन अकांउट मिले. हालांकि इस दौरान पुलिस ने किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया है. 

वहीं इस बारे में पैक्स अध्यक्ष कृष्णबल्लम गुप्ता का कहना है कि उनके पड़ोसी का उनसे विवाद चल रहा है. पड़ोसी ने अबतक 4 साल में उनपर 16 मुकदमे दर्ज करा कर उन्हें परेशान किया है.  वहीं पूर्व मुखिया के पति का कहना है एक जाति विशेष के लोगों के द्वारा उन्हें तंग किया जा रहा है, जो निंदनीय है. 

पूर्व मुखिया और पैक्स अध्यक्ष पर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया गया था, जिसके बाद निगरानी की टीम छापेमारी करने पहुंची थी.