24 टन चावल चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो आरोपी को दबोचा PAN कार्ड में मोबाइल नंबर बदलना हुआ आसान! घर बैठे ऐसे करें अपडेट, जानें पूरा प्रोसेस राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बिहार दौरा, नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बिहार दौरा, नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल Bihar News: पटना में CO के लिए स्टेट लेवल ट्रेनिंग वर्कशॉप, राजस्व विभाग को और पारदर्शी बनाने पर दिया गया जोर Bihar News: पटना में CO के लिए स्टेट लेवल ट्रेनिंग वर्कशॉप, राजस्व विभाग को और पारदर्शी बनाने पर दिया गया जोर Bihar News: शिक्षा विभाग में फिर बजा 1ST Bihar/Jharkhand का डंका, खबर के बाद DEO को जारी करना पड़ा सख्त आदेश, खजाने पर थी माफियाओं की नजर... पोस्टमार्टम से पहले जिंदा हुआ युवक, अस्पताल में मचा हड़कंप साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: किराये पर लिए जा रहे बैंक खाते, 3.5% कमीशन के लालच में फंस रहे लोग बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल
09-Jun-2020 02:12 PM
By tahsin
PURNIYA: स्वास्थ्य विभाग ने आज कोरोना का नया अपडेट जारी किया. इसमें 53 नए कोरोना के मरीज सिर्फ पूर्णिया से मिले हैं. इसके साथ ही पूर्णिया जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 197 हो गई है.
पूर्णिया डीएम राहुल कुमार ने कहा कि इनमें से 33 के नगर प्रखंड के हैं जबकि 17 मरीज़ श्रीनगर और 3 जलालगढ़ प्रखंड में मिले हैं. इन नए मामलों के साथ ही आंकड़ा बढ़कर 197 पहुंच गया. लगातार सैंपल जांच की प्रक्रिया चल रही है.
इस वक्त पूर्णिया में कुल 197 कोरोना पॉजिटिव मिले है. जिसमें से 56 स्वस्थ्य होकर घर लौट चुके हैं. ऐसे में कुल एक्टिव केस 141 हैं. सभी मरीज क्वॉरेंटाइन में थे. इसलिए कम्युनिटी स्प्रेडिंग का ख़तरा नहीं. एहतियातन इनलोगों के कांटेक्ट ट्रेसिंग किए गए और सबको आइसोलेशन में रखा गया है. लगतार सैंपल जांच की जा रही है.
बिहार में अब तक 33 की मौत
बिहार में अब तक कोरोना से 33 लोगों की मौत हो चुकी है. खगड़िया और बेगूसराय में अब तक सबसे ज्यादा 3-3 लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा बिहार में पटना, सीतामढ़ी, सीवान, भोजपुर और वैशाली के रहने वाले दो-दो मरीजों की मौत हो गई है. इसके साथ ही दरभंगा, मुजफ्फरपुर, अररिया, कटिहार, भागलपुर, नवादा, जमुई, मधेपुरा, जहानाबद, नालंदा, समस्तीपुर, मुंगेर, मोतिहारी, शिवहर, सारण (छपरा) और सासाराम के रहने वाले एक-एक मरीजों की मौत हो चुकी है. इसके अलावे दरभंगा में एक और औरंगाबाद में एक कोरोना मरीज की मौत हो चुकी है.