मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
24-Jun-2023 11:12 AM
By Tahsin Ali
PURNIA: बिहार के पूर्णिया में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। इस बार बेख़ौफ़ अपराधियों ने इंजीनियर के सिर में गोली दाग दी। जिससे इंजीनियर घयल हो गया. जिसे आनन फानन में पूर्णिया मेडिकल कॉलेज लाया गया। फिलहाल हालत नाजुक बताई जा रही है। वही पुलिस घटना की सूचना मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पहले इंजीनियर से मोबाइल छीनने की कोशिश की। लेकिन जब वो कामयाब नहीं हुए तो सिर में गोली मारकर फरार हो गए। घायल की पहचान कृष्ण कुमार मंडल के रूप में हुई है । जो रघुवंश नगर ओपी क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर भित्ता के रहने वाले हैं। वारदात को अंजाम रघुवंश नगर ओपी इलाके में दिया गया है।
पूर्णिया के रघुवंश नगर ओपी क्षेत्र के लक्ष्मीपुर भित्ता गांव में शुक्रवार की देर शाम हथियार से लैस अपराधियों ने एक इंजीनियर के सिर में गोली मार दी। गोली लगने के बाद इंजीनियर की हालत गंभीर है। जिसे आनन फानन में पूर्णिया मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार की रात घायल कृष्ण, लक्ष्मीपुर भित्ता स्थित अपने घर से मलडीहा गांव स्थित कामत पर खाना खाने जा रहे था। इसी दौरान लक्ष्मीपुर गांव में दुर्गा स्थान के पास एक बाइक पर सवार दो बदमाश उसका मोबइल छीनने लगे। बदमाशों को इसमें जब सफलता नहीं मिली तो उन्होंने कृष्ण पर गोली चला दी जो उसके सिर में जा लगी। कृष्ण को लेकर जीएमसीएच पहुंचे उसके गांव के लोगों ने बताया कि कृष्ण ने भागलपुर इंजीनियर कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। उन्होंने बताया कि वो कुछ दिन पहले ही गांव लौटा था और यहीं रह रहा था।
इधर, रघुवंश नगर ओपी प्रभारी धन प्रसाद ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। चारों तरफ से नाकेबंदी कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही है।