BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो...
25-Dec-2021 12:41 PM
By Tahsin Ali
PURNIA : पूर्णिया के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बाढ़ के कहर से त्राहिमाम जारी है. ऐसे में सुदूर गांव इलाका जो नेपाल के तराई से सटा हुआ है वहां बाढ़ ने कहर बरपा रखा है. बीते 3 सालों में तकरीबन 2000 से अधिक परिवार इस बाढ़ और कटाव की चपेट में आने से विस्थापित हो चुके हैं. पूर्णिया के अमौर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आने वाले उन इलाकों के लिए विधायक अख्तरुल इमान द्वारा लगातार सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाते आए हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक आज बिहार के राज्य स्तरीय इंजीनियरिंग के अधिकारी अमौर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा मोटर बोट के माध्यम से किया. इस दौरान उन तमाम इलाकों में वे पहुंचे जहां पर कटाव के बाद परिवार विस्थापित हुए हैं. अमौर विधायक सह एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान ने बताया कि अब तक यहां जिला स्तरीय इंजीनियर निरीक्षण कर रहे थे.
उन्होंने बताया कि लगातार सदन में आवाज उठाने के बाद राज्य स्तरीय वाटर रिसोर्स डेवलपमेंट की टीम खुद से कटाव ग्रस्त क्षेत्र पहुंची है. यहां से तमाम निरीक्षण करने के बाद कटाव निरोधक कार्य शुरू किया जाएगा.