चालान से बचने का अनोखा ड्रामा… हेलमेट पर रोका तो थाने में ‘माता’ बनकर झूमने लगी महिला, पुलिस भी रह गई दंग अवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त Bihar Crime: पंचायत भवन में मिला महिला कर्मचारी का शव… बाहर से बंद था दरवाजा, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका ‘फर्जी भगवान’ गिरफ्तार, खुद को महादेव बता महिला से किया दुष्कर्म, आपत्तिजनक तस्वीरें दिखा कर रहा था ब्लैकमेल Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Success Story: तीन बार चूकीं, चौथी बार मारी बाज़ी… दिल्ली की नेहा पंचाल बनीं यूपी PCS टॉपर, जानिए पूरी कहानी बिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोली प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट
25-Mar-2023 07:19 PM
By First Bihar
PURNEA: पूर्णिया के नगर आयुक्त आरिफ एहसन के खिलाफ शहर के लोगों ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को एक बार फिर से लोगों ने नगर आयुक्त की मनमानी के खिलाफ शहर के थाना चौक पर घरना दिया। समाजसेवी एस.एम.झा के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने नगर आयुक्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
दरअसल, पूर्णिया में एक बार फिर से नगर आयुक्त आरिफ एहसन के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन का दौर शुरू हो गया है। शहर के थाना चौक पर एस एम झा ने बड़ी संख्या में महिला व पुरुषों के साथ एक दिवसीय धरना देकर नगर आयुक्त के हमला बोला। इस मौके पर एस एम झा ने नगर आयुक्त आरिफ एहसन पर आरोप लगाते हुए कहा कि नगर आयुक्त चूज़ एंड पिक के आधार पर काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कुछ जगहों को चुन कर नगर आयुक्त उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं और अवैध उगाही कर रहे हैं। अतिक्रमण के नाम पर 10 लाख तक का जुर्माना वसूला जा रहा है जबकि दोषी लोगो से मोटी रकम उगाही कर उन्हें छोड़ दिया जाता है। एस एम झा के भवन को जी प्लस 2 बताकर उसे सील कर दिया गया है जबकि अन्य जगहों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। धरना के दौरान तस्वीरों के माध्यम से उन भवन को दिखाया जो अवैध निर्मित हैं।