ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

पति ने की हैवानियत की सारी हदें पार, प्रेग्नेंट पत्नी हत्या के बाद प्राइवेट पार्ट को पहुंचाया नुकसान

30-May-2024 10:29 PM

By Tahsin Ali

PURNEA: पूर्णिया में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। पति ने हैवानियत की सारी हदें पार करके रख दी। शादी के 10 साल बाद तीन बेटी होने के बाद हैवान पति और दहेज की मांग कर रहा था। दहेज में दो लाख कैश और गाड़ी की मांग जब पूरी नहीं हुई तब उसने अपनी गर्भवती पत्नी की धारदार हथियार से पहले हत्या किया फिर उसके प्राइवेट पार्ट में कपड़ा और लकड़ी ठूंसकर जान से मार दिया। 


घटना डगरूआ थाना के धनगामा डुमरा गांव की है। मृतका रुखसाना खातून के पिता कटिहार के कदवा निवासी अजहर आलम ने बताया कि उनकी बेटी रुखसाना खातून की शादी 10 साल पहले अजीजुल रहमान के साथ हुई थी। पहले से उनकी तीन बेटी है और अब वह छह माह की गर्भवती थी। उसका पति और ससुराल वाले दो लाख कैश और गाड़ी दहेज के तौर पर मांग रहे थे।


 दहेज की मांग पूरा नहीं होने पर वो अक्सर उनकी बेटी को प्रताड़ित करता था। इसी बात को लेकर पति और ससुरालवालों ने रुकसाना खातून को पहले गला दबाया और धारदार हथियार से हत्या कर दिया। इतने से भी मन नहीं भरा तो उसके प्राइवेट पार्ट में कपड़ा और लकड़ी ढूंस दिया। सूचना मिलते ही डगरुआ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। 


थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी पति अजीजुल रहमान, देवर जियाउल रहमान और ससुर गुलाम मुस्तफा को गिरफ़्तार कर लिया गया है। जबकि सास और भैसुर फरार है। वहीं डगरुआ थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पूर्णिया भेजा गया है। फ़िलहाल मामले की जांच की जा रही है। 


news image

news imagenews imagenews image

news image