मुजफ्फरपुर: फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय हत्याकांड का मुख्य आरोपी संदीप झा हथियार के साथ गिरफ्तार, बड़ी वारदात की फिराक में था कुख्यात बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, बेगूसराय में किसान की गोली मारकर हत्या मैं डॉक्टर हूं डाकू नहीं: हत्या करवाने का आरोप लगाने पर तेज प्रताप पर बरसे मुकेश रौशन, कहा..डोनाल्ड ट्रम्प से करेंगे शिकायत घूसखोर BDO की गिरफ्तारी के बाद शिकायतकर्ता प्रखंड प्रमुख ने खिंचवाई फोटो, बोलीं..मेरे ही चैंबर में घूस लेते पकड़े गये साहब 18 साल बाद भ्रष्ट JE को एक साल की मिली सजा, 2008 में 3 हजार रूपया रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार लैंड फॉर जॉब केस में राऊज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे तेजस्वी यादव, तेज प्रताप ने जिसे जयचंद बताया वो भी थे साथ बेतिया: बारात गये युवक की पोखर में मिली लाश, इलाके में सनसनी सहरसा: पतरघट पुलिस पर ग्रामीणों ने किया जानलेवा हमला, थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घायल Bihar News: रिश्वतखोर BDO को निगरानी ने किया अरेस्ट, प्रखंड प्रमुख से 50 हजार रू घूस लेते हुआ गिरफ्तार..... BIHAR: शराब माफिया से नजराना मांगने वाले 2 नकली उत्पाद अधिकारी गिरफ्तार, बिना नंबर की बाइक के साथ धंधेबाज भी अरेस्ट
17-Oct-2022 08:30 AM
By Tahsin Ali
PURNEA : खबर पुर्णिया की है, जहां 135 एटीएम कार्ड के साथ 6 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात ये है कि इनमें दो पत्रकार भी शामिल हैं, जिनके पास से चैनल का आईडी बरामद हुआ है। ये सभी बूढ़े और महिलाओं को एटीएम में पैसे निकासी के नाम पर ठगने का काम करते थे।
दरअसल, पूर्णिया में साइबर फ्रॉड और एटीएम फेरबदल कर ग्राहकों से पैसा ठगने की घटना लगातार सामने आ रही है। घटना को गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम को गुप्त सूचना मिली कि पुराना बस स्टैंड थाना चौक के पास कुछ संदिग्ध बैठे हुए हैं। उक्त घटना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए गठित पुलिस टीम ने गहन छापेमारी की। छापेमारी के दौरान और जैसे ही यात्री शेड में बने कमरे के पास पहुंचा तो कुछ लोगों की आवाज आई। पुलिस को देखते ही वहां अफरातफरी मच गई।
अपराधी भागने की कोशिश करने लगे लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में 1.आशीष कुमार सिंह के पेंट के पॉकेट से कुल विभिन्न बैंक का 18 एटीएम 2.प्रशांत कुमार सिंह के पेंट के पॉकेट से फुल विभिन्न बैंक का 20 एटीएम कार्ड 3.मोनू कुमार सिंह के पेंट के पॉकेट से विभिन्न बैंक का 19 एटीएम कार्ड 4.परमवीर कुमार उर्फ दिलखुश सिंह के पेंट की पॉकेट से कुल विभिन्न बैंक का 31 एटीएम कार्ड एवं रेडमी कंपनी का मोबाइल 5.टिंकू सिंह के पेंट की पॉकेट से कुल विभिन्न बैंक का 23 एटीएम कार्ड बरामद किया गया। पूछताछ के क्रम में उन्होंने बताया कि वे लोग एटीएम में पहले से खड़ा रहते थे तथा बुजुर्ग एवं निम्न वर्ग के लोगों तथा महिलाओं को एटीएम से पैसा निकालने मैं मदद करने के बहाने उसे एटीएम का हेरा फेरी का दूसरा एटीएम में दे देते थे उसी दौरान चोरी छिपे उनके एटीएम का पिन कोड भी देख लेते थे। साथ ही अन्य एटीएम से रूपये निकालकर खरीदारी कर लेते थे।
पकड़े गए अभियुक्त
(1) मोनू कुमार सिंह पिता नागेंद्र सिंह साकिन- परिहारी जिला अररिया
(2) आशीष कुमार सिंह पिता संजय सिंह साकिन- परिहारी जिला अररिया
(3) प्रशांत कुमार सिंह पिता रमन प्रसाद सिंह साकिन बालू टोला कसमरार थाना धमदाहा जिला पूर्णिया
(4) परमवीर कुमार उर्फ दिलखुश सिंह पिता -स्व0 नवल किशोर सिंह साकिन बख्तियारपुर थाना मानसी जिला खगड़िया
(5) टिंकू सिंह पिता चंदन सिंह साकिन बरहारी थाना सोनबरसा राज जिला सहरसा
(6) राजेश कुमार सिंह उर्फ राजीव कुमार सिंह पिता- दिनेश सिंह साकिन झलाड़ी थाना रुपौली जिला पूर्णिया।
बरामदगी
(1) विभिन्न बैंकों का एटीएम कुल-135
(2) पलसर मोटरसाइकिल बिना नंबर
(3) पल्सर मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन नंबर-BR 11 AW 7125
(4) मोटरसाइकिल-03
(5) मोबाइल-03