मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
06-May-2024 07:24 PM
By Tahsin Ali
PURNEA: पूर्णिया में रविवार को नीट की परीक्षा के दौरान सेंटर से परीक्षा का पेपर लिखते 4 मुन्ना भाई पकड़े गए थे। ये डमी कैंडिडेट पकड़े गए सभी दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे थे। पकड़े गए डमी परीक्षार्थी राजस्थान के जालौर, भोजपुर, बेगूसराय और सीतामढ़ी के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार ये सभी मेडिकल स्टूडेंट्स बताए जा रहे हैं। SR DAV स्कूल को NEET की परीक्षा का केंद्र बनाया गया था।
पकड़े गए डमी परीक्षार्थी की पहचान राजस्थान के जालौर जिले के सांचौर थाने के खाका राम गांव निवासी कमलेश कुमार के रूप में हुई है। कमलेश कुमार अभ्यर्थी धीरज प्रकाश की जगह पेपर लिख रहा था। वही दूसरा अभ्यर्थी आशीष की जगह नीतीश कुमार एग्जाम दे रहा था। नीतीश भोजपुर जिले के बिहियां गांव के वार्ड 2 निवासी धर्मपाल सिंह के बेटे के रूप में हुई है।
तीसरे की पहचान बेगूसराय जिले के मटिहानी थाना के रामदेरी गांव टोला नकती वार्ड 6 निवासी विजय गुप्ता के बेटे सौरभ कुमार के रूप में हुई है। सौरभ अभ्यर्थी तथागत कुमार की जगह पेपर दे रहा था। वहीं चौथे की पहचान सीतामढ़ी जिले के चौरोथ थाना के बड़ी बिहटा गांव के वार्ड 4 निवासी नीलरंजन चौधरी के बेटे मयंक चौधरी उर्फ कृष्णा कुमार के रूप में हुई है। मयंक दीपक कुमार की जगह परीक्षा दे रहा था।