Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल
05-Apr-2023 03:11 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: दरभंगा के दिल्ली मोड़ के पास एक कार डिवाइडर से टकरा गयी। इस हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गयी जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।
बताया जाता है कि सिलिगुड़ी में तैनात बैंक अधिकारी अपने पूरे परिवार के साथ कार ड्राइव कर मुजफ्फरपुर से सिलिगुड़ी जाने के लिए निकले थे तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन से बचने के दौरान उनकी कार डिवाइडर से टकरा गयी और यह हादसा हुआ। इस हादसे में बैंक अधिकारी के पिता शारदा सिन्हा और पत्नी तनु देवी की मौत हो गयी जबकि बैंक अधिकारी रत्न शंकर, उनकी मां, बेटे और बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है।
घायलों को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के निजी नर्सिंग होम में एडमिट कराया गया है। जहां चारों का इलााज चल रहा है। बताया जाता है कि बैंक अधिकार रत्न शंकर सिलिगुड़ी के कुच विहार स्थित पंजाब नेशनल बैंक में स्केल-2 ऑफिसर हैं।
मंगलवार की देर शाम वे अपने माता-पिता, पत्नी और दो बच्चों के साथ पैतृक गांव मुजफ्फरपुर से सिलिगुड़ी लौट रहे थे तभी दरभंगा के दिल्ली मोड़ के पास यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां गंभीर रुप से घायल चार लोगों का इलाज चल रहा है जबकि दो लोगों की मौत हो गयी है। इस घटना से बैंक अधिकारी के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।