दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
28-Dec-2019 04:08 PM
JALANDHAR: देश में एटीएम तोड़कर कैश चोरी और एटीएम उखाड़ ले जाने के कई मामले सामने आ चुके हैं. ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पंजाब पुलिस ने अनोखा तरीका अपनाया हैं. जालंधर के जगराओं में पुलिस ने शहर के सभी एटीएम के गेट पर बड़े-बड़े पत्थर क्रेन से रात में रखवा रही है. जिससे चोर चोरी न कर सकें.
PHED की एकाउंटेंट ने किया करोड़ों का घोटाला, प्रेमी के साथ हुई गिरफ्तार
पुलिस का अनोखा तर्क
इसको लेकर पुलिस ने तर्क दिया है कि जब तक यह भारी पत्थर चोर हटाएंगे तब तक पुलिस पहुंच जाएगी. इससे एटीएम में होने वाली चोरी की घटनाएं कम हो जाएगी. पुलिस का कहना है कि शहर में लगभग सभी सड़कों पर सीपीओ कर्मी भी पहरे पर तैनात होते हैं. क्रेन या बड़ी जेबीसी मशीन को एटीएम के पास देख कर वह फौरन पुलिस को सूचित करेंगे. क्योंकि चोर बड़े पत्थर हटाने के लिए इसका इस्तेमाल करेंगे.
चोरों को पत्थर हटाना आसान नहीं
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सिधवा वेट और पखोवाल इलाके में पिछले दिनों लुटेरे एटीएम उखाड़कर अपने साथ ले गए थे. जगराओं में भी लुटेरों ने एटीएम उखाड़ा था. इस तरह की घटनाओं को कम करने के लिए 100-100 किलो का पत्थर एटीएम के गेट के पास रखा जा रहा है. पुलिस का मानना है कि भारी पत्थर को हटाना चोरों के लिए असंभव है. इसको हटाने के लिए वह जैसे ही किसी गाड़ी का इस्तेमाल करेंगे तो पता चल जाएगा.