चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
06-Apr-2021 02:56 PM
PATNA : पंजाब के लुधियाना में एक बड़ा हादसा हुआ है. बाबा मुकंद सिंह नगर में ऑटो पार्ट्स की दो मंजिला फैक्ट्री गिरने से 5 मजदूराें की माैत हो गई है, जिसमें से 3 लोग बिहार के रहने वाले हैं. इस घटना में तक़रीबन 40 अन्य लोग घायल बताये जा रहे हैं. 35 लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है. इनमें सात की हालत गंभीर है. घायलों का इलाज किया जा रहा है.
घटना पंजाब के लुधियाना की है, जहां शकरपुरा ढाबा रोड स्थित बाबा मुकंद सिंह नगर में ऑटो पार्ट्स की दो मंजिला फैक्ट्री गिर गई. इस हादसे में 5 मजदूराें की माैत हो गई. बताया जा रहा है कि ऑटो पार्ट्स की दो मंजिला फैक्ट्री जैक के सहारे लेंटर उठाते समय भरभराकर गिर गई. जिन 5 लोगों की इस हादसे में मौत हुई है, उसमें से तीन लोग बिहार के रहने वाले हैं. बताया जा रहा है कि मृतक बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज प्रखंड के खबासपुर गांव के रहने वाले थे.
बिहारी के रहने वाले मजदूरों की मौत के बाद उनके गांव में कोहराम मच गया है. मृतकों में खबासपुर वार्ड सात के मो खुर्शीद(50 वर्ष), मो मुस्तकीम(42 वर्ष) और मो शमशुल (30 वर्ष) शामिल हैं. बताया जा रहा है कि मजदूरों को बिहार से पंजाब ले जाने वाला ठेकेदार फरार हो गया है. पंजाब पुलिस ने इस मामले में फैक्टरी मालिक जसविंदर सिंह और लेंटर उठाने वाले ठेकेदार मोहम्मद हारून के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. दोनों आरोपी फरार हैं.
जानकारी के अनुसार मुकंद सिंह नगर में जसमेल सिंह एंड संस की ऑटो पार्ट्स की पुरानी फैक्टरी है. पांच दिन से फैक्टरी की दूसरी मंजिल के लेंटर को 40 जैकों के सहारे ऊपर उठाने का काम चल रहा था. सुबह चार बजे से 40 से अधिक मजदूर काम में जुटे थे. सुबह लगभग दस बजे फैक्टरी की पहली मंजिल की छत गिर गई. इससे 15 साल पुरानी पूरी इमारत ही ढह गई. इससे सभी मजदूर मलबे में दब गए, जिससे उनकी मौत हो गई.
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हादसे की मजिस्ट्रेट जांच का आदेश दे दिया है. डिविजनल कमिश्नर पटियाला को जांच जिम्मा सौंपा गया है. साथ ही सीएम ने मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये मुआवजा देने और घायलों का मुफ्त इलाज करने का आदेश दिया है.