PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें” Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप बेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीर Bihar News: खंभे पर चढ़े थे बिजली ठीक करने… अचानक दौड़ा करंट, वार्ड सदस्य की दर्दनाक मौत नीतीश कुमार के इस्तीफे पर संतोष सुमन का बयान, बोले- बिहार को मिलेगा सर्वसमावेशी नया मुख्यमंत्री ‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव
14-Mar-2023 10:19 AM
By First Bihar
PURNIYA : बिहार के पूर्णिया में आज अहले सुबह से ही मातम का माहौल पसरा हुआ है। यहां के तीन लोग पंजाब में एक हादसे के शिकार हो गए हैं। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है जबकि एक मजदूर बुरी तरह जख्मी हो गया है।
दरअसल, पंजाब के गोविंदपुर में एक कंपनी में अचानक हुए विस्फोट की चपेट में आने से पूर्णिया के 2 मजदूर की मौत हो गई। वहीं, एक मजदूर बुरी तरह जख्मी हो गया है। मृतक की पहचान रुपौली थाना क्षेत्र के टीकापट्टी पांचू टोला निवासी चंदन शर्मा के रूप में हुई है। वहीं दूसरे मृतक का नाम मोधी मंडल है। जैसे ही इनके मौत की खबर मिली, पूरे इलाके में मातम छा गया. मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की जानकारी हादसे में झुलसे मनजीत मंडल की पत्नी अलका देवी ने फोन से परिजनों को दी।
बताया जा रहा है कि, पूर्णिया के रूपौली थाना क्षेत्र के दर्जनों मजदूर पंजाब में मजदूरी करते हैं. मृतक चंद्र शर्मा के पिता मंत्र लाल मंडल को जैसे ही पुत्र की मौत की जानकारी मिली परिजनों पर कहर टूट पड़ा। चंदन अपने परिवार का इकलौता पुत्र था जो प्रदेश में मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहा था। इलाके के लोग मृतक के घर पहुंच कर परिवार वाले को सांतवना देते दिखे।
वहीं मृतक मोधी मंडल के भाई भी उसी फैक्ट्री में काम करते थे जिनका दूसरा शिफ्ट था, जिस वजह से वो घर पर ही थे। अगर साथ में दोनों की ड्यूटी होती तो परिवार वालों का कोई सहारा नहीं बचता और एक ही आंगन से दो भाई का अर्थी उठती. घटना के बाद से मृतक के परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजन अपने बेटे के शव के आने का इंतजार कर रहे हैं। विस्फोट किस वजह से हुई है इसका अभी कुछ पता नहीं चल सका है।