ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS: नीतीश सरकार का बड़ा दांव! इन लोगों को मिलेंगे ₹2.5 लाख, बस करना होगा यह छोटा सा काम; जानिए क्या है स्कीम गुजरात के 32 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, वड़ोदरा-अहमदाबाद में ई-मेल से मचा हड़कंप बिहार के ‘थप्पड़बाज’ BDO की रंगबाजी देखिए: छोटी से बात पर युवक को बीच सड़क पर मारे ताबड़तोड़ कई थप्पड़, पैर पकड़कर गिड़गिड़ाता रहा लड़का fake teachers Bihar : वाह जी वाह ! शिक्षा विभाग के अंदर चल रहा बड़ा झोल, सस्पेंड टीचर की लग गई बोर्ड एग्जाम में ड्यूटी, DEO साहब सब जानते थे फिर भी ... RAILWAY UPDATE: 17 साल बाद फिर जगी उम्मीद: इस रेल लाइन परियोजना को मिली नई रफ्तार, सीमांचल में विकास की आस बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त मुजफ्फरपुर में 9 लाख से अधिक महिलाओं को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, सकरा की जीविका दीदी ने साझा किया अनुभव CBSE 12वीं बोर्ड 2026: सप्लीमेंट्री एग्जाम में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ एक ही सब्जेक्ट में नंबर सुधार संभव CBSE 12वीं बोर्ड 2026: सप्लीमेंट्री एग्जाम में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ एक ही सब्जेक्ट में नंबर सुधार संभव

पुणे में बिहारी मजदूरों की मौत पर सीएम नीतीश ने जताया शोक, मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख अनुग्रह अनुदान

पुणे में बिहारी मजदूरों की मौत पर सीएम नीतीश ने जताया शोक, मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख अनुग्रह अनुदान

04-Feb-2022 02:54 PM

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पुणे के यरवदा स्थित निर्माणाधीन मॉल ने हादसे में बिहार के मजदूरों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। नीतीश कुमार ने महाराष्ट्र के पुणे के एक निर्माणाधीन मॉल में लोहे की जाली गिरने से हुये हादसे को अत्यंत दुखद बताया है तथा हादसे में बिहार के कटिहार जिले के 5 मजदूरों की मृत्यु पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है.


मुख्यमंत्री ने पुणे के यरवदा इलाके के शास्त्रीनगर स्थित निर्माणाधीन मॉल में हुये हादसे में बिहार के मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 02-02 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है. साथ ही इस हादसे में घायल बिहार के सभी लोगों को 50-50 हजार रूपये देने की भी घोषणा की है. सीएम  ने हादसे में घायल हुये लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की है.


बता दें कि महाराष्ट्र के पुणे में शुक्रवार की रात एक बड़ा हादसा हो गया। जहां एक निर्माणाधीन मॉल के लोहे का स्लैब गिरने से 5 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 5 से ज्यादा युवक इसमें गंभीर रुप से घायल बताये जा रहे हैं. हादसे में मारे गए सभी मजदूर बिहार के बताए जा रहे हैं. जो एक मॉल के निमार्ण में काम कर रहे थे. 


इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया है. इधर, बिहार सरकार के मंत्री संजय झा ने ट्वीट कर इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने लिखा है कि पुणे में निर्माणाधीन इमारत का स्लैब गिरने से कई मजदूरों के निधन की खबर सुनकर मर्माहत हूं. दु:ख की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएं उनके परिजनों के साथ हैं. ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति, उनके परिजनों को संबल प्रदान करने और घायलों को शीघ्र स्वस्थ करने की प्रार्थना है.