PMCH को डबल डेकर फ्लाइओवर से मिलेगा सीधा कनेक्शन, मल्टी लेवल पार्किंग से बढ़ेगी सुविधा PMCH को डबल डेकर फ्लाइओवर से मिलेगा सीधा कनेक्शन, मल्टी लेवल पार्किंग से बढ़ेगी सुविधा BIHAR NEWS : यात्रियों के लिए बुरी खबर! इस एयरपोर्ट से उड़ानें हुईं कम, पटना समेत कई शहरों की फ्लाइट्स अचानक बंद बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रिया बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रिया BIHAR NEWS : क्या बदल रहे हैं समीकरण? फैसल रहमान की नीतीश कुमार से मुलाकात ने बढ़ाई चर्चा, RJD से बगावत का हाल ही में मिला है गिफ्ट कोरियन जैसी ‘ग्लास स्किन’ का सपना अब होगा सच… रात में सोने से पहले बस करें ये छोटा सा काम और दिखेगा कमाल का ग्लो! पटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार पटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार BIHAR NEWS : राज्यसभा के बाद अब MLC में महाजंग, पटना से दिल्ली तक हलचल; क्या फिर चलेगी नीतीश कुमार की रणनीति या तेजस्वी करेंगे कोई उलटफेर?
25-Oct-2022 08:23 AM
By RAMESH SHANKAR
SAMSTIPUR : बिहार के समस्तीपुर में दिवाली को लेकर सजाए गए एक पटाखे की दूकान में आग लग गई है। यह आग इतनी भयानक थी कि दुकान में रखें अन्य सामनों को भी अपनी लपेट ले लिया। इसके साथ ही पटाखें की दुकान में आग लगने से अफरा - तफरी का मौहाल बन गया। जिसके बाद आनन- फानन में आस - पास के दुकानदार इस आग पर काबू पाने में गुट गए।
जानकारी के अनुसार यह आग शहर के गोला रोड स्थित बड़ी मस्जिद के सामने दो पटाखे की दुकान में लग गई है।आग लगने से दुकान में रखे पटाखे तेज आवाज के साथ फटने लगे है। जिसके बाद आसपास के दुकानदार अपने अपने दुकान बंद कर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गए। वहीं, इस घटना की सुचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस और दमकल की टीम भी पहुंच गई और आग पर काबू पाया गया। गनीमत यह है की जिस दूकान में आग लगी उसके कुछ ही दुरी पर बिजली का ट्रांसफार्मर भी मौजूद था, लेकिन आग की लपेट वहां तक नहीं पहुंच पाई।
गौरतलब हो कि, पुरे राज्य में बिना सुरक्षा मानकों का ख्याल रखें पटाखा की दुकानें चलाना कानून जुर्म है , इसकी दुकान लगाने को लेकर लाइसेंस लेना होता है, जिस दौरान प्रशासन की टीम पुरे जगह की मुयायना करती है, उसके बाद इसका लाइसेंस दिया जाता है। लेकिन, इसके बाबजूद हर हाल सैकड़ों पटाखें की दुकानें बिना सुरक्षा मानकों का ख्याल रखें खुल जाती है। इस बार भी जिला प्रशासन द्वारा पहले से हिदायत दिए जाने के बावजूद बिना सुरक्षा मानकों के चल रही दुकानों की लापरवाही भी उजागर हुई है।