बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
06-Dec-2022 07:58 PM
MOTIHARI : चुनावी रणनीतिकार से नेता बनने की राह पर निकल चुके प्रशांत किशोर लगातार जन सुराज यात्रा पर आगे बढ़ रहे हैं। जनता के बीच पैठ बनाने और उनकी समस्याओं को जमीन पर उतर कर समझने के लिए जन सुराज पदयात्रा निकाली है। प्रशांत किशोर पिछले 65 दिनों से लगातार गांव–गांव में घूम रहे हैं। पीके का रास्ता बेहद कठिन नजर आ रहा है लेकिन इस दौरान वह बिहार के राजनेताओं पर जिस अंदाज में तंज कस रहे हैं, वह वाकई बेहद दिलचस्प है।
प्रशांत किशोर ने बिहार के नेताओं को लेकर एक दिलचस्प बयान दिया है। पीके ने खुलासा किया है कि बिहार में जो नेता गार्ड लेकर घूम रहे हैं दरअसल उन्हें किसी और से खतरा नहीं बल्कि वह जनता से बचने के लिए गनमैन अपने इर्द-गिर्द रखते हैं। प्रशांत किशोर ने कहा है कि जनता से किया गया वादा इन नेताओं ने पूरा नहीं किया। अपने परिवार वालों और रिश्तेदारों का भला किया और जनता की फिक्र नहीं की, लिहाजा अब उन्हें लगता है कि जनता उनके साथ बुरा कर सकती है। डरे हुए नेता जी सुरक्षा के नाम पर 4–4 गनमैन लेकर बिहार में घूमते हैं। प्रशांत किशोर ने कहा कि पिछले 65 दिनों से बिहार के हर गली मोहल्ले में घूम रहे हैं, उन्हें किसी से कोई परेशानी नहीं हुई। अब ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि आखिर दूसरे नेताओं पर हमला क्यों होता है?
प्रशांत किशोर अपनी पदयात्रा के दौरान इस वक्त पूर्वी चंपारण जिले में हैं। पूर्वी चंपारण के चिरैया प्रखंड में पछियारी टोला गांव में उन्होंने स्थानीय लोगों को संबोधित किया। इस दौरान बिहार के नेताओं की हकीकत बयां कर दी। प्रशांत किशोर ने कहा कि वह जनता की समस्या जमीन पर उतर कर देखना चाह रहे और इसके बाद ही जन सुराज की परिकल्पना सही हो पाएगी। यात्रा खत्म होने के बाद पूरे बिहार के 8 हजार से ज्यादा पंचायत और 2 हजार नगर क्षेत्र की विकास की योजना वह जारी करेंगे।