मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
23-Jun-2024 02:53 PM
By First Bihar
PATNA CITY : पटना सिटी के आलमगंज थानाक्षेत्र के मलिया महादेव रोड इलाके में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की बीते दिनों हत्या कर दी गयी थी। घटना का CCTV फुटेज अब सामने आया है। सीसीटीवी में दिख रहे हत्यारों की पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है। गोली मारते जो CCTV फुटेज सामने आया है, उसमें यह देखा जा सकता है कि कैसे दो अपराधी बाइक से उतरकर अरुण कुमार के पास पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग करने लगे।
गोली चलता देख अरुण कुमार अपनी जान बचाकर वहां से भागे लेकिन अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। सीसीटीवी में दिख रहा है कि प्रॉपर्टी डीलर अरुण कुमार गंजी और हाफ पैंट में घर के पास खड़े होकर खैनी बना रहे होते हैं। तभी दो अपराधी अचानक वहां पहुंचता है। आगे जो अपराधी रहता है वह कंधे पर बैग टांगे हुए है और उसके पीछे दूसरा अपराधी काला टी-शर्ट पहने नजर आ रहा है।
अरुण कुमार के पास पहुंचते ही वे कमर से पिस्टल निकालता है और अरुण पर चला देता है। जिसके बाद अरुण वहां से जान बचाने के लिए भागते जरूर हैं लेकिन दोनों अपराधी उन्हें भागने नहीं देते और घेरकर गोलियों से भून डालते हैं। जिससे अरुण की मौके पर ही मौत हो जाती है।
घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद अपराधियों को पकड़ने में पुलिस लगी हुई है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने जाल बिछाना शुरू कर दिया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही हत्यारे सलाखों के पीछे होंगे।