ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को लोगों ने पकड़ा और मंदिर में करा...

प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को लोगों ने पकड़ा और मंदिर में करा दी शादी, वीडियो वायरल

21-Jun-2022 01:32 PM

By Vikramjeet

VAISHALI: प्रेमिका से छुप-छुपकर मिलना युवक को महंगा पड़ गया। स्थानीय लोगों ने प्रेमी युगल को पकड़कर सहदेई बुजुर्ग स्थित एक मंदिर में शादी करा दी, जिसका विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के चकस्तूरी पंचायत के त्रिभुवाणी बाजितपुर गांव के शिव मंदिर का बताया जा रहा है।  




प्रेमी युगल देसरी थाना क्षेत्र के माधवपुर गजपति गांव के रहने वाले वासुदेव शाह का बेटा प्रिंस कुमार है, जो सहदेई ओपी क्षेत्र के त्रिभुवाणी गांव के रहने वाले विश्वनाथ शर्मा की बेटी अनीता कुमारी से लंबे समय से प्यार करता था और छुप-छुपकर दोनों मिला करते थे। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक रविवार की देर रात में अपनी प्रेमिका अनिता कुमारी से मिलने उसके घर पहुंचा था। जब दोनों रात में छुप-छुपकर मिल रहे थे, इसी दौरान लड़की के परिवार वालों ने दोनों को पकड़ा औऱ दोनों की पिटाई कर दी। सुबह जब घटना की जानकारी पुलिस को मिली तो दोनों को पकड़ थाने ले आई। दोनों परिवार के लोग पहुंचे और आपसी सहमति बनी, जिसके बाद दोनों प्रेमी युगल की पास के शिव मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी करा दी गई। 



इस अनोखी शादी को देखने के लिए मंदिर परिसर पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। बताया यह भी गया है कि प्रेमी युगल प्रिंस कुमार और अनिता कुमारी दोनों की मुलाकात लगभग पिछले 6 महीनों से हो रही थी दोनों एक दूसरे से फोन पर संपर्क में था।