चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
02-Feb-2023 06:34 PM
By First Bihar
NALANDA: लव मैरिज करने के बाद एक प्रेमी जोड़े ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर जान की गुहार लगाई है। दोनों ने घर वालों की मर्जी के खिलाफ घर से भागकर कोर्ट मैरिज किया है। हालांकि लड़की के परिजनों ने लड़के के खिलाफ थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया है। लड़की ने लाइव आकर कहा है कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है और उसका भाई दोनों को जान मारना चाहता है। हालांकि फर्स्ट बिहार इस वारयल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। मामला नालंदा के राजगीर थाना क्षेत्र का है।
दरअसल, राजगीर बस स्टैंड इलाके के रहने वाले सौरभ कुमार का राजगीर बाजार की रहने वाली चांदनी कुमारी से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन लड़की के परिजनों को यह शादी मंजूर नहीं थी। परिजनों के विरोध को देखते हुए दोनों घर से भाग निकले और कोर्ट में जाकर शादी रचा ली। उधर, लड़की के परिजनों ने सौरभ के खिलाफ राजगीर थाने में अपहरण का मामला दर्ज करा दिया है और उसके परिजनों को परेशान कर रहे हैं। दोनों ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि उन्होंने कोर्ट में शादी रचा ली है और खुश हैं। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वायरल वीडियो में चांदनी अपने पति सौरभ के साथ लाइव आकर कहती है कि उसका भाई जान मारने की बात कह रहा है और पुलिस सौरव के परिजनों को परेशान कर रही है। लड़की कहती है कि उसने अपनी मर्जी से सौरभ के साथ भागकर शादी की है और खुश है, चांदनी कहती है कि वह अपने पति के साथ घूमने के लिए गई है और कुछ दिनों के बाद वह सौरभ के साथ वापस राजगीर लौट आएगी लेकिन तबतक पुलिस सौरभ के परिवार को परेशान नहीं करे। वहीं इस मामले में राजगीर थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद ने बताया कि दोनों की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है और जो वायरल वीडियो सामने आया है उसकी भी जांच की जा रही है।