Bihar Bhumi: बिहार में भूमि विवाद खत्म करने और सरकारी जमीन सुरक्षित करने की तैयारी, सरकार का बड़ा मास्टरप्लान Bihar Bhumi: बिहार में भूमि विवाद खत्म करने और सरकारी जमीन सुरक्षित करने की तैयारी, सरकार का बड़ा मास्टरप्लान Katihar Murder Case : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! सो रही महिला की गोली मारकर हत्या, नकाबपोश बदमाशों का खूनी तांडव फुलवारीशरीफ में छात्रा की मौत मामला: पटना पुलिस करेगी क्राइम सीन रीक्रिएशन, सातवीं मंजिल से पुतले गिराए जाएंगे फुलवारीशरीफ में छात्रा की मौत मामला: पटना पुलिस करेगी क्राइम सीन रीक्रिएशन, सातवीं मंजिल से पुतले गिराए जाएंगे बिहार में पुलिस भी नहीं है सुरक्षित: थाना के मुंशी को बदमाशों ने मारी गोली, हमलावर फरार पटना में 53 का करोड़ मेगा प्लान: हर सर्किल में बनेंगे अत्याधुनिक गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन, बदल जाएगी राजधानी की सूरत पटना में 53 का करोड़ मेगा प्लान: हर सर्किल में बनेंगे अत्याधुनिक गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन, बदल जाएगी राजधानी की सूरत Bihar Model School : बिहार के मॉडल स्कूल में इस दिन से होगी पढ़ाई शुरू, ऑनलाइन एग्जाम से होगा एडमिशन; यहां मिलेगा फॉर्म भरने का डायरेक्ट लिंक Surya Grahan 2026: साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण आज, जानें समय, प्रभाव और कहां दिखेगा ‘रिंग ऑफ फायर’
07-Jul-2022 08:11 AM
NALANDA: नालंदा जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां वरमाला के दौरान प्रेमी ने दुल्हन की मांग भर दी और दूल्हा देखता रह गया। नालंदा जिले के हरनौत थाना इलाके के सादिकपुर गांव में वरण पासवान की बेटी की बारात आई थी। वरमाला के दौरान अचानक प्रेमी स्टेज पर चढ़कर दूल्हन की मांग में सिंदूर भर दिया। ये सब इतनी तेजी से हुआ कि लड़का और लड़की पक्ष के लोग देखते रह गए।
गुस्से में लड़की पक्ष के लोगों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। दर्जनों की भीड़ प्रेमी पर लात-घूंसा बरसा रही थी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर आ गई। आक्रोशितों का विरोध झेलते हुए पुलिस ने युवक को मॉब लिंचिंग से बचाया। प्रेमी की पहचान शैलेंद्र राउत के बेटे मुकेश कुमार के रूप में की गई है, जिसे पुलिस इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गई। वहां प्राथमिक उपचार के बाद मुकेश को बेहतर इलाज के लिए विम्स रेफर कर दिया गया।
घटना के बाद दुल्हा बिना शादी किए बारात लेकर लौट गया। दोनों पक्षों ने घटना की प्राथमिकी का आवेदन थाने में दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि वरण पासवान की बेटी ललिता की शादी के लिए हरनौत के नंदबिगहा गांव से बारात आई थी। रात में जलमासा से बारात नाचते-गाते वरमाला के स्टेज तक पहुंची। स्टेज पर दुल्हा-दूल्हन एक-दूसरे को वरमाला डालने के खड़े थे। उसी दौरान युवती का कथित प्रेमी एकाएक स्टेज पर आ गया और दुल्हन की मांग सिंदूर से भर दिया। इसके बाद हंगामा होने लगा।
लड़की पक्ष के लोगों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। उधर, दुल्हे ने शादी से इंकार कर दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कथित प्रेमी की जान बचाई। जख्मी युवक ने बताया कि उसका एक साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। प्रेमिका के कहने पर उसने उसकी मांग में सिंदूर डाला। थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों ने केस का आवेदन दिया है। जख्मी युवक इलाजरत है। जांचोपरांत पुलिस कार्रवाई करेगी। घटना के बाद बारात बिना शादी किए लौट गई।