ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी!

Home / news / BIHAR CRIME NEWS : प्रेम प्रसंग व अपहरण मामले में मां-बेटा जेल में...

BIHAR CRIME NEWS : प्रेम प्रसंग व अपहरण मामले में मां-बेटा जेल में बंद, बेटा की मौत; परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

29-Sep-2024 12:24 PM

By First Bihar

BEGUSARAI : बिहार बेगूसराय से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां मंडल कारा में बंद विचाराधीन कैदी की आत्महत्या की घटना में उस वक्त नया मोड़ आ गया जब परिजनों ने आत्महत्या को साजिसन हत्या करार दिया तथा पुलिस पर भी लापरवाही तथा मिलीभगत का आरोप लगाया। वही बखरी विधायक सूर्यकांत पासवान भी जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि जेल में युवक हत्या की गई है। क्योंकि जिस तरीके से जेल प्रशासन के द्वारा रात में ही पोस्टमार्टम करा कर शव को घर पर छोड़ दिया जाता है और ना ही उसके परिजनों को सूचना दी जाती है। उन्होंने कहा है कि जेल प्रशासन की मिलीभगत के कारण रणवीर तांती की हत्या की गई है। 


वहीं, विधायक सूर्यकांत पासवान ने यह भी बताया है कि इसकी मां भी जेल में अभी बंद है उसकी सुरक्षा की जेल प्रशासन व्यवस्था करें। दरअसल घाघरा पंचायत के रहने वाले रणवीर तांती और उसकी मां वीना देवी प्रेम प्रसंग में जेल में बंद हुआ था। जेल में किसी की हत्या हो जाना जेल प्रशासन पर बहुत बड़ा सवाल खड़ा होता है उन्होंने बिहार सरकार से उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की है। 


गौरतलब है कि बखरी थाना क्षेत्र के घाघरा निवासी रणवीर कुमार तांती 14 अगस्त से ही प्रेम प्रसंग में अपहरण तथा आर्म्स एक्ट के मामले में मंडल कारा बेगूसराय में मां बेटा बंद है। लेकिन बीते रात रणवीर तांती आत्महत्या से मौत होने की जेल प्रशासन के द्वारा बताई गई थी। जेल प्रशासन के द्वारा बताया गया कि रणबीर कुमार के द्वारा आत्महत्या कर लिया गया है। 


वहीं परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने मामले की लीपापोती के लिए ससमय उन्हें सूचना नहीं दी और जब पोस्टमार्टम हो गया तब रात्रि 1:00 बजे परिजनों को सूचना दी गई थी की रणवीर कुमार तांती ने आत्महत्या कर लिया है। वहीं परिजनों ने साजिशन जेल में ही हत्या का आरोप लगाया है। तथा जेल प्रशासन पर भी मिली भगत का आरोप लगाया है तथा उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।