Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू
02-Jan-2024 09:19 PM
By SAURABH KUMAR
SITAMARHI: बेटी के लव अफेयर से गुस्साए एक मां बाप ने अपने हाथों बेटी का कत्ल कर दिया। उन्हें जब इस बात की जानकारी हुई की उनकी बेटी किसी और से प्यार करती है तब उन्होंने उसका रिश्ता दूसरे जगह तय कर दी लेकिन बेटी उसी लड़के से शादी करना चाहती थी जिसे कि वो प्यार करती है। वह अपने जिद्द पर अड़ी थी वही मां-बाप भी अपने जिद्द पर थे कि वो अपने पसंद के लड़के से उसकी शादी करायेंगे। दोनों की जिद्द ने ऐसी घटना को अंजाम दिया कि आज मां-बाप सलाखों के पीछे हैं।
दरअसल सीतामढ़ी के परसौनी में प्रेम-प्रसंग से नाराज माता-पिता ने अपनी बेटी की हत्या कर दी और साक्ष्य को मिटाने के लिए शव को आनन फानन में जला दिया। पुलिस को जब इस बात की भनक लगी तब थानाध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारे माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया। मामला थाना क्षेत्र के परसौनी मुख्य चौक का है। बताया जाता है कि परसौनी चौक निवासी निरंजन बैठा की पुत्री पुष्पा कुमारी जिसकी उम्र करीब 16 वर्ष थी। उसका किसी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने आनन-फानन में उसकी शादी कही और तय कर दी और लड़के वाले के साथ सोमवार को लड़की की देखा देखी की रस्म भी अदा की। लेकिन पुष्पा कही और तय की गई शादी से इनकार करती रही और अपने प्रेमी संग शादी की जिद्द करती रही।
पुत्री की जिद्द से नाराज निरंजन बैठा व उसकी माँ हीरामणि देवी ने मिलकर देर रात्रि को पुत्री की हत्या कर साक्ष्य मिटाने को लेकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। किसी ने इसकी सूचना थानाध्यक्ष को दी। थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने मंगलवार की सुबह उसके घर पहुँचकर मामले की जांच की। जिसमे पाया कि गया कि पुष्पा की हत्या कर शव को जला दिया गया है। थानाध्यक्ष ने निरंजन बैठा व हीरामणि देवी को गिरफ्तार किया है। निरंजन बैठा व हीरामणि देवी ने प्रेम प्रसंग में अपनी पुत्री की हत्या करने की बात स्वीकार की। जिस पर थानाध्यक्ष ने चौकीदार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करते हुए दोनों को न्याययिक हिरासत में भेज दिया। थाना अध्यक्ष सुनीता कुमारी ने कहा कि पुष्पा को सोमवार को बैडमिंटन खेलते भी देखा गया। सोमवार को ही उसकी हत्या कर दी गई।