ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / प्रवासी बिहारियों को राज्य में कैसे मिलेगा रोजगार, काम होता तो बिहार छोड़कर...

प्रवासी बिहारियों को राज्य में कैसे मिलेगा रोजगार, काम होता तो बिहार छोड़कर ही क्यों जाते

07-May-2020 10:58 AM

PATNA : बिहार के बीजेपी एमएलसी सचिदानंद राय ने बिहार सरकार को खरी-खरी सुनायी है। ट्रेनों से भर कर मजदूरों को वापस लाए जाने पर भी उन्होनें अपनी आपत्ति दर्ज की है। उन्होनें कहा कि सरकार बिहार के मजदूरों को वापस तो ला रही है लेकिन उन्हें लाने के बाद रोजगार देने का इंतजाम किया है क्या ? उन्होनें कहा कि बिहार में अगर काम होता तो वे बिहार छोड़कर बाहर जाते ही क्यों। साथ ही साथ बीजेपी एमएलसी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को भी नसीहत दी है।


बीजेपी एमएलसी सचिदानंद राय ने मजदूरों को बिहार वापस लाए जाने पर सवाल खड़ा करते हुए कहा है कि आखिर सरकार मजदूरों को किस आशा पर बिहार लेकर आ रही है। उन्हें यहां आने के बाद सरकार उन्हें कौन सा रोजगार देने वाली है। लॉकडाउन खत्म होने के बाद सरकार उनको रोजगार दे पाएंगी क्या ? तमाम सवाल खड़ा करते हुए सचिदानंद राय ने बिहार सरकार को घेरते हुए कहा कि बिहार में अगर रोजगार होता तो ये लोग बाहर जाते ही क्यों।


सचिदानंद राय ने कहा कि लॉकडाउन से देश की अर्थव्यवस्था गड़बड़ा गयी है। लॉकडाउन के बाद चाहे वह केन्द्र सरकार हो या फिर राज्य सरकार उनके पास पैसे होंगे तभी तो लोगों के लिए किसी तरह की जनकल्याणकारी योजनाओं को चला सकेंगे। इसके लिए लॉकडाउन के बाद देश की अर्थव्यवस्था पटरी पर लाने के लिए देश के बंद पड़े उद्योग धंधों को लागू करना होगा। इसके लिए बड़ी संख्या में मजदूरों की जरूरत पड़ेगी। लेकिन सरकार मजदूरों को वापस लेकर आ रही है। ऐसे में तो देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह चरमरा जाएगी।


बीजेपी एमएलसी ने कहा कि सरकार को मजदूरों को वापस लाने के बजाए वहीं मजदूरों को तमाम सुविधाएं मुहैया करवानी चाहिए थी । इसके लिए बिहार सरकार को उन राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केन्द्र सरकार के साथ बाचतीच कर ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए थी कि मजदूरों को घर वापस आने की जरूरत  न पड़ें। सरकार जिसने मजदूरों को वापस ला रही है तो उन मजदूरों को 21 दिनों के लिए क्वारेंटाइन किया जा रहा है। छह फीट का डिस्टेंस मेंटेन करना है ऐसे में हजारों वर्ग फीट में क्वारेंटाइन की व्यवस्था करनी पड़ेगी। ऐसे में सरकार लाखों-करोड़ों खर्च कर भी मुकम्मल व्यवस्था नहीं सकेगी। सरकार जो ये सारी कवायदें कर रही है वह बेकार साबितो होगी।


वहीं सचिदानंद  राय ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को नसीहत देते हुए कहा कि उनकों इस मसले पर राजनीति करने से बाज आना चाहिए। वे मजदूरों पर जिस तरह की राजनीति कर रहे हैं उससे वे बाज आए। उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि लाखों की संख्या में मजदूरों को वापस लाकर भी उन्हें सुरक्षित नहीं किया जा सकता। उनके लिए भोजनालय से लेकर शौचालय तक की मुकम्मल व्यवस्था करना किसी के बूते में नहीं है।