ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती

Home / news / जदयू ने प्रशांत किशोर को पार्टी से निकाला, पवन वर्मा भी पार्टी से...

जदयू ने प्रशांत किशोर को पार्टी से निकाला, पवन वर्मा भी पार्टी से बाहर किये गये

29-Jan-2020 04:04 PM

PATNA : नीतीश कुमार को ट्वीटर पर लताड़ने वाले प्रशांत किशोर को आखिरकार JDU ने पार्टी से बाहर निकाल दिया है. पार्टी ने उनके साथ ही पवन वर्मा को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया है. जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के निर्देश पर जारी पत्र के मुताबिक दोनों नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है.


JDU ने जारी किया निष्कासन का पत्र
जेडीयू के प्रधान महासचिव के सी त्यागी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि प्रशांत किशोर और पवन वर्मा दोनों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता के साथ साथ दूसरी जिम्मेवारियों से तत्काल प्रभाव से मुक्त किया जाता है. दोनों को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक नीतीश कुमार के निर्देश पर प्रधान महासचिव के सी त्यागी ने ये पत्र जारी किया है.


नीतीश के पास नहीं बचा था कोई दूसरा रास्ता
दरअसल कल प्रशांत किशोर ने कल ट्वीटर पर नीतीश कुमार के लिए जिस भाषा का इस्तेमाल किया था उसके बाद JDU के पास कोई दूसरा रास्ता नहीं बच गया था. प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार को झूठा, नीच से लेकर दूसरे कई आपत्तिजनक अलंकारों से अलंकृत किया था. प्रशांत किशोर ने अपने ट्वीट में नीतीश को कहा था.


““ आप कितना गिर गये हैं कि मुझे क्यों और कैसे JDU में शामिल कराया इस पर झूठ बोल रहे हैं. ये आपकी ओछी हरकत है, जिससे आप ये साबित करना चाहते हैं कि मैं आपकी ही तरह का हूं.मुझे अपने रंग में रंगने की कोशिश न करें. और अगर आप सच बोल रहे हैं तो ये कौन भरोसा करेगा कि आपमें इतनी हिम्मत है कि आप उसकी बात नहीं सुनें जिसे अमित शाह ने आपके पास भेजा हो.” प्रशांत किशोर ने अपने ट्वीट में गृह मंत्री अमित शाह को भी टैग किया था.