बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार
28-Jan-2020 05:56 PM
PATNA : नीतीश कुमार के तू-तड़ाक से नाराज प्रशांत किशोर ने कहा है वे समय पर उनका जवाब देंगे. प्रशांत किशोर ने कहा है कि वे बिहार आकर नीतीश को जवाब देंगे.
फर्स्ट बिहार से बोले प्रशांत किशोर
दरअसल नीतीश कुमार ने आज प्रशांत किशोर पर जमकर हमला बोला था. नीतीश कुमार के बयान के बाद फर्स्ट बिहार से बात करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि वे अभी इस मामले पर कुछ नहीं बोलेंगे. नीतीश कुमार ने जो बातें कहीं है उसका जवाब वे जरूर देंगे लेकिन समय आने पर. प्रशांत किशोर ने कहा कि वे बिहार आकर नीतीश कुमार को जवाब देंगे.
नीतीश ने प्रशांत किशोर पर बोला था हमला
दरअसल आज मीडिया ने प्रशांत किशोर को लेकर नीतीश से सवाल पूछा था. सवाल ये था कि प्रशांत किशोर भाजपा के नेताओं पर हमला कर रहे हैं जो जदयू की साझीदार है. नीतीश ने कहा था कि "छोड़िये न उससे क्या मतलब, जहां मन हो जाये. अब उ पार्टी में आया कैसे. हमको अमित शाह जी कहे-उसको ज्वाइन कराइये, उसके ज्वाइन कराइये. तब पार्टी में ज्वाइन कराये. भाई कोई कुछ करता है तो मन कुछ और होगा. कहीं जाने का मन होगा. स्ट्रैटजिस्ट के रूप में किसी-किसी का काम करता है. अखबार में आया है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी का काम कर रहा है."
2015 में प्रशांत किशोर को अपने साथ लाने वाले नीतीश कुमार ने PK के लिए ये तेवर पहले कभी नहीं दिखाया था. वे यहीं शांत नहीं हुए. नीतीश कुमार बोले "ऐसे आदमी के बारे में हमलोगों से कुछ नहीं पूछिये. वहीं पूछ लीजिये कि रहियेगा कि नहीं रहियेगा पार्टी में. हमारे यहां रहेगा तो भी ठीक, नहीं रहेगा तो भी ठीक. हमको अब कोई मतलब नहीं है. लेकिन हां, अगर हमारे यहां रहेगा तो हमारी पार्टी का जो बुनियादी ढांचा है उसको अंगीकार करना होगा. ऐसे कोई पार्टी में नहीं रह सकता."