ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड

Home / news / प्रधानमंत्री ने तेजस्वी यादव से पूछा: कैसी है लालू जी की तबीयत, मैंने...

प्रधानमंत्री ने तेजस्वी यादव से पूछा: कैसी है लालू जी की तबीयत, मैंने डॉक्टरों से बात की थी

23-Aug-2021 05:27 PM

DELHI: देश में जाति के आधार पर जनगणना कराने की मांग को लेकर बिहार के सभी दलों का प्रतिनिधिमंडल जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचा तो प्रधानमंत्री व्यक्तिगत बातचीत करने से भी नहीं चूके. खबर ये आ रही है कि प्रधानमंत्री ने तेजस्वी यादव से लालू प्रसाद यादव की तबीयत का हाल पूछा. पीएम ये भी बोले की उन्होंने लालू यादव की तबीयत को लेकर डॉक्टरों से बात की थी.



लालू की तबीयत पर चर्चा

बिहार के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल एक नेता ने बताया कि प्रधानमंत्री बहुत आत्मीयता के साथ सभी लोगों से मिले. तेजस्वी यादव ने उन्होंने पूछा कि अब लालू जी की तबीयत कैसी है. प्रधानमंत्री ने कहा कि लालू जब बीमार थे तो उन्होंने डॉक्टरों से बात कर उनके बारे में जानकारी ली थी. तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री को लालू यादव की तबीयत के बारे में जानकारी दी. तेजस्वी ने बताया कि तबीयत पहले से सुधरी है लेकिन अब भी वे पूरी तरह से ठीक नहीं हैं.



मुकेश सहनी की चांदी की मछली


बिहार का प्रतिनिधिमंडल लगभग 45 मिनट तक प्रधानमंत्री के साथ रहा. प्रतिनिधिमंडल में शामिल वीआईपी पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने प्रधानमंत्री को चांदी की मछली भेंट की. मुकेश सहनी ने कहा कि मछली को शुभ माना जाता है. इसलिए उन्होंने प्रधानमंत्री को मछली दी है ताकि बिहार का प्रतिनिधिमंडल जिस मांग को लेकर उनसे मिला है उसका शुभ परिणाम निकले.



बिना ज्ञापन के हुई बातचीत


प्रधानमंत्री से बिहार के प्रतिनिधिमंडल की बातचीत बगैर किसी ज्ञापन के हुई. बिहार से गये नेताओं ने अपनी बात रखी औऱ प्रधानमंत्री उसे गौर से सुनते रहे. दरअसल जातिगत जनगणना को लेकर प्रधानमंत्री से जब नीतीश कुमार ने टाइम मांगा था तो उन्हें एक लंबा पत्र भेजा था. उसी पत्र में वे तमाम बातें लिखी गयी थीं जो बिहार का प्रतिनिधिमंडल उनसे कहना चाहता था. लिहाजा आज कोई नया ज्ञापन नहीं दिया गया. हालांकि कांग्रेस के नेता अजीत शर्मा कुछ कागजातों के साथ पहुंचे थे. उन्होंने वे कागजात प्रधानमंत्री को सौंपे.