ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar builder news : बिहार में बिल्डरों को बड़ी राहत: अब बिना दस्तावेज सालभर होगा कंपनी का रजिस्ट्रेशन, सरकार का बड़ा फैसला Sanjeev Hans IAS : सीबीआई ने IAS संजीव हंस समेत 8 के खिलाफ दर्ज की FIR, मंत्री के PA रहते इस काम के लिए एक करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप BIHAR NEWS : अनंत सिंह को जमानत कैसे मिली? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पलटा पूरा केस! गवाहों के बयान में अंतर; हर तारीख पर पेश होंगे बाहुबली Bihar Traffic Update : चैती छठ पर पटना में ट्रैफिक लॉक! इन सड़कों पर नो-एंट्री, जानिए पूरा रूट और पार्किंग प्लान Bihar Weather : चैती छठ पर सुहाना मौसम, तापमान 37°C तक पहुंचने के आसार; जानिए कहां-कब होगी बारिश सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई

Home / news / विकास का दावा खोखला! पुल के लिए वर्षों से तरस रहे इस गांव...

विकास का दावा खोखला! पुल के लिए वर्षों से तरस रहे इस गांव के लोग, जान की बाजी लगा पार करते हैं नदी, JDU अध्यक्ष ललन सिंह का है संसदीय क्षेत्र

17-Aug-2023 01:37 PM

By FIRST BIHAR

MUNGER: बिहार के चहुमुखी विकास का दावा करने वाली सरकार के सभी दावे खोखले साबित हो रहे हैं। मामला सत्ताधारी दल जेडीयू के सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के संसदीय क्षेत्र मुंगेर का है। ललन सिंह यह कहते नहीं थकते कि बिहार की सरकार ने विकास की गाथ लिखने का काम किया है लेकिन उनके ही संसदीय क्षेत्र के लोग एक अदद पुल के लिए वर्षों से तरह रहे हैं और जान की बाजी लगाकर नदी पार करते हैं। 


दरअसल, पूरा मामला जिले के चम्पाचक और कठना गांव का है। मुंगेर जिला मुख्यलय से करीब 55-60 किलोमीटर दूर हवेली खड़गपुर प्रखंड और टेटिया बम्बर प्रखंड के बीच या यूं कहें की दोनों प्रखंडों कि सीमा पर महानाय नदी बहती है, जो बारिश के दिनों मे और भी ज्यादा ही खतरनाक हो जाती है। वैसे तो सरकार ने चम्पाचक और कठना में सड़के तो अच्छी बनाई हैं लेकिन एक पुल की कमी के कारण दोनों गांव के लोगों को अपनी जान जोखिम में डालकर नदी पार करना पड़ता है।


इस नदी को पार करने के दौरान अबतक कई लोग हादसे का शिकार भी हो चुके हैं। खासकर छोटे बच्चे हादसे के ज्यादा शिकार हुए हैं। अभी हाल फिलहाल में नदी पार करने के दौरान छोटी बच्ची की पानी में डूबने से मौत हो गई थी। यदि इस गांव में कोई बीमार पड़ जाता हैं उसे खाट पर लिटा कर उसे चार लोग कांधे पर उठाकर नदी पार कर इलाज के लिए ले जाते हैं या फिर 14-15 किलोमीटर उन्हें घूम कर जाना पड़ता है।


ग्रामीणों का कहना है कि सरकार अगर यहां एक पुल का निर्माण करा देती तो न सिर्फ दोनो गांव के ग्रामीणों के लिए बल्कि दोनो प्रखंडों के लोगों के लिए 14-15 किलोमीटर की दूरी महज एक किलोमीटर में सिमटकर रह जाती। ग्रामीण कहते हैं कि जिले के सांसद सरकार में शामिल जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं बावजूद इस इलाके की अनदेखी की जा रही है।