अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
28-Nov-2020 05:54 PM
By Ranjan Kumar
KAIMUR : कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में एक मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है. जहां पुलिस को एक नली देसी बंदूक, दो देसी कट्टा, छह जिंदा कारतूस और छह अर्ध निर्मित कट्टा, दो खोखा, हथियार बनाने का सामान सहित एक हीरो होंडा बाइक बरामद हुआ है.
कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने जानकारी देते हुए बताया चैनपुर थाना क्षेत्र के खरिगान्वा मोड़ के पास चैनपुर पुलिस वाहन जांच अभियान चला रही थी. तभी एक बाइक पर सवार तीन लोग आए. जब उनको पुलिस ने रोकना चाहा तो वह पुलिस को चमका देकर भागने लगे. जहां पुलिस ने पीछा करते हुए भुवालपुर के पास से घेराबंदी कर तीनों बाइक सवार को पकड़ा.
तलाशी लेने पर उनके पास से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ. जब उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि कैमूर जिले के तेनौरा गांव के रामदुलार शर्मा से हथियार खरीद कर आ रहे हैं. जब पुलिस उनके घर पर छापेमारी की तो भारी संख्या में निर्मित और अर्ध निर्मित सामान के साथ रामदुलार शर्मा की गिरफ्तारी हुई है.
रामदुलार शर्मा 1976 में हथियार बनाने के मामले में एक बार जेल जा चुका है. 1976 से अब तक हथियार बनाने के मामले में ही रामदुलार शर्मा तीन बार जेल जा चुका है. गिरफ्तार कई अपराधियों का भी अपराधिक इतिहास है. पुलिस और इनसे पूछताछ कर रही है और सभी को जेल भेजा जा रहा है.