Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल
13-Feb-2024 12:38 PM
By RAJKUMAR
NALANDA: बिहार में साइबर अपराधी अलग-अलग तरीके से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। लोन देने, बैंक खाते में गड़बड़ी और सरकारी योजनओं की राशि दिलाने के नाम पर शातिर साइबर अपराधी लोगों की गाढी कमाई को मिनटों में साफ कर दे रहे हैं। ताजा मामला मुख्यमंत्री के गृह जिला नालंदा से सामने आया है, जहां साइबर अपराधियों ने सुखाड़ का पैसा दिलाने का झांसा देकर एक किसान को अपना शिकार बनाया है।
दरअसल, हरनौत के एक किसान ने नालंदा साइबर थाना सुखाड़ के नाम पर पैसा दिलाने के एवज में मोटी रकम ठगी कर लेने का मामला दर्ज कराया था। इस मामले साइबर थाना की पुलिस ने अनुसंधान करते हुए किसान सलाहकार बनकर किसानों से ठगी करने वाले एक साइबर अपराधी को नवादा से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 6 लाख 51 हजार 500 नगद, 15 मोबाइल फोन, डेबिट कार्ड, एक देसी कट्टा, 10 कारतूस के अलावा कई अन्य सामानों को बरामद किया है।
गिरफ्तार आरोपी कतरी सराय थाना क्षेत्र के कतरीडीह गांव निवासी भूषण सिंह का बेटा शशिकांत कुमार है। साइबर डीएसपी ज्योति प्रकाश ने बताया कि पहले आरोपी को गिरफ्तार किया गया और उसके बाद उसके घर कतरीडीह में छापेमारी की गई, जहां से 6 लाख 51 हजार 500 नगद और ठगी में इस्तेमाल किये जाने वाला 15 मोबाइल, एक कट्टा और 10 गोली के अलावा कई दस्तावेज बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार साइबर बदमाश से पूछताछ कर रही है।