मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
12-Oct-2024 06:55 PM
By BADAL ROHAN
PATNA CITY: पुलिस की लाख सख्ती के बावजूद पटना में बाइकर्स गैंग का आतंक जारी है। ताजा मामला पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के जलकद्दर बाग इलाके का है जहां लहरिया बाइक चलाने वाले बाइकर्स गैंग के सदस्य ने घर के दरवाजे के पास खड़े युवक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बाइकर्स गैंग का सदस्य बाइक छोड़कर फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में लिया और घायल युवक को इलाज के लिए PMCH भेजा। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान इलाके का रहने वाले उत्तम कुमार उर्फ गुड्डू के रूप में हुई है। सड़क दुर्घटना में मौत का मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी युवक की गिरफ्तारी में जुट गई है। उधर इलाज के दौरान PMCH में उत्तम की मौत के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा है।
युवक की मौत से गुस्साएं परिजनों ने शव के साथ थाना परिसर में जमकर हंगामा किया और आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस के आश्वासन मिलने के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ जिसके बाद परिजनों ने शव का दाह संस्कार किया। इस घटना के बाद परिजन यह सवाल कर रहे हैं आखिर उनके बेटे उत्तम का कसूर क्या था? वो तो अपने घर के बाहर खड़ा था किसी ने सोचा तक नहीं था कि आज यह दिन देखना पड़ेगा। पटना में लहरिया कट बाइक चलाने वाले बाईकर्स की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है।
अभी दुर्गा पूजा की ही बात ले लीजिए जहां इस दौरान मरीन ड्राइव पर रातभर तेज रफ्तार से बाइक चलाई गयी। इस दौरान परिवार के साथ चलने वाले बाइक सवारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बाइक की रफ्तार को देख ऐसा लग रहा था मानो इनमें पुलिस का खौफ खत्म हो गया है तभी तो बिना हेलमेट के कई बाइक सवार मरीन ड्राइव से लेकर राजधानी पटना में दुर्गा पूजा मेले के दौरान नजर आए। शायद इन्हें यह लगता होगा कि दुर्गा पूजा में सब जायज है। इसलिए बिना हेलमेट के कई लोग नजर आए। यदि पटना में लगे सीसीटीवी को खंगाला जाए तो बिना हेलमेट लगाए कई लोग मिल जाएंगे। वही कई तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते भी नजर आएंगे।


