ब्रेकिंग न्यूज़

Katihar police clash : वर्दी वाले से गुंडई ! शराब कारोबारी को छुड़ाने के लिए पुलिसकर्मी का कॉलर पकड़ महिला ने जमकर काटा बवाल, ग्रामीणों ने लगाया यह आरोप Nawada rape case : बिहार में यह कैसा सुशासन ? महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या, खेत से मिला शव; ग्रामीणों का सड़क जाम school bus accident Bihar : स्कूली बस-ट्रक टक्कर में दो शिक्षकों की मौत, 10 से अधिक बच्चे घायल Bihar Dam Tourism : बिहार में 8 बांध बनेंगे पर्यटन स्थल, नीतीश सरकार ने कर दिया एलान; जानिए क्या है पूरा प्लान Patna High Court : शराबबंदी कानून को लेकर पटना HC का बड़ा आदेश, अब इन लोगों की संपत्ति नहीं जब्त; पढ़िए क्या है निर्देश Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज 11वां दिन, आरक्षण और रामविलास पासवान मुद्दे पर आज भी हो सकता है घमासान Bihar Startup Scheme : बिहार के ग्रामीण युवाओं के लिए खुशखबरी, अब इस काम के लिए पटना जाने से मिलेगी राहत Bihar land : बिहार में जमीन रजिस्ट्री से पहले देने होगी यह जानकारी, 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा नया नियम बिहार मैट्रिक परीक्षा 2026: 15.12 लाख छात्राएं और छात्र आज से देंगे वार्षिक परीक्षा, जूता-मोजा पहनने पर रोक; 1 घंटे पहले सेंटर आना होगा Bihar Weather Update: बसंत में बढ़ी गर्मी, कैमूर में पारा 31°C पार, किसानों के लिए अनुकूल मौसम

पुलिस ने कराई प्रेमी-जोड़े की शादी, अंतरजातीय विवाह के पक्ष में नहीं थे लड़के वाले

पुलिस ने कराई प्रेमी-जोड़े की शादी, अंतरजातीय विवाह के पक्ष में नहीं थे लड़के वाले

19-Jun-2022 09:20 PM

SIWAN: सीवान में एक प्रेमी जोड़े की शादी पुलिस की पहल पर हुई। घर के पास रहने वाली लड़की से ही लड़के ने शादी की। हालांकि लड़के के परिजन इस शादी के लिए तैयार नहीं थे। वे नहीं चाहते थे कि पड़ोस में रहने वाली लड़की उनके घर की बहू बने। इसके लिए लड़के के परिजनों ने पंचायत भी बुलाया लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं निकला। जब इस मामले को सुलझा पाने में पंचायत भी फेल हो गया तब पुलिस के पास यह मामला पहुंचा जिसके बाद पुलिस ने दोनों प्रेमी युगल को मंदिर में लेकर शादी करवा दी। 


लड़का और लड़की दोनों अलग-अलग जाति के थे। लड़के वाले इस बात से डर रहे थे कि इस शादी से परिवार की काफी बदनामी होगी। यही कारण था कि वे इस शादी के लिए तैयार नहीं थे। मामला मैरवा थाना क्षेत्र के परसिया बुजुर्ग गांव का है। जहां गांव के स्व. गंगा विष्णु यादव के बेटे सतेंद्र यादव की भगवान शर्मा की बेटी गुड़िया कुमारी शर्मा के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे। एक दूसरे के बगैर नहीं जीना चाहते थे। 


परिवार वाले के खिलाफ दोनों का मिलना जुलना जारी रहा। प्यार परवान चढ़ा और बात शादी तक आ पहुंची। धीऱे धीरे यह बात जंगल में लगी आग की तरह फैल गयी। लड़की के घरवालों को भी इस बात की जानकारी हो गयी कि लड़की और लड़का दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं और शादी करना चाहते है। लड़की वाले पंचायत के पास गये जहां लड़के वाले को भी बुलाया गया। शादी की बात पर लड़के वाले तैयार नहीं थे।   


सीवान में रविवार को एक पड़ोसन परिवार की बहू बनी। लड़के का परिवार शादी के खिलाफ था। दोनों अलग-अलग जाति के थे। परिवार समाज में बदनामी होने के हवाला देकर शादी से इनकार करता रहा। इधर प्रेमी जोड़ा छुप-छुपकर मिलते रहे। बात गांव में फैल गई। लड़की के परिवार वाले पंचायत के पास गए। 


पंचायत बैठी पर लड़के के परिवार वाले शादी के लिए नहीं माने तब यह मामला पुलिस तक पहुंच गया फिर क्या पुलिस ने दोनों के परिजनों को थाने पर बुलाया और जब बातचीत की और दोनों परिवार शादी के लिए राजी हो गये तब प्रेमी युगल की शादी मंदिर में ले जाकर करा दी गयी। इस शादी में पूरे गांव के लोग शामिल हुए। चननिया डीह मंदिर में मौजूद लोगों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया।