पुलिस की वर्दी में रील बनाना पड़ गया महंगा, 4 वीडियो क्रिएटर गिरफ्तार बिहार में जमीन खरीदना होगा महंगा!, अप्रैल से निबंधन दर में चार गुना बढ़ोतरी की संभावना, MVR भी बढ़ेगा 6-lane bridge : पटना से उत्तर बिहार का सफर होगा आसान, होली के बाद शुरू होगा यह 6-लेन पुल; CM नीतीश ने किया निरीक्षण Bihar Attendance App : बिहार में टीचर के अटेंडेंस को लेकर शिक्षा विभाग का नया आदेश, मंगलवार से हर हाल में करना होगा यह काम Bihar expressway : बिहारवासियों को मिली बड़ी सौगात, अब महज दो घंटों में तय होगी 5 घंटों वाली दूरी; शुरू होने जा रहा यह एक्सप्रेसवे Patna Medical College : PMCH में शिफ्टिंग की तारीख तय, फरवरी के इस डेट से नए भवन में शिफ्ट हो जाएंगे यह दो विभाग मुंगेर में रिश्तों का कत्ल: 13 वर्षीय छात्र की गला दबाकर हत्या, मुंहबोले दादा पर घर के चिराग को बुझाने का आरोप Indian Railway new rules : यदि दोस्तों के साथ जाना चाह रहे गोवा- मनाली या परिवार के वैष्णों देवी; तो जरूर पढ़ लें यह खबर, रेलवे ने नियमों में किया बड़ा बदलाव Bihar land registry : बिहार में इस महीने से बदल रहे जमीन रजिस्ट्री के नियम, सरकार का निर्णय; इन लोगों को होगा बड़ा फायदा Bihar politics : अपराधियों का राजनीति में आना दुर्भाग्य, बोले BJP विधायक – पप्पू यादव को जेल में ही रहना चाहिए
20-Jul-2022 05:00 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: कहते हैं प्यार अंधा होता है और प्यार में पड़े इंसान को कुछ भी दिखाई नहीं देता। क्या सही है और क्या गलत इस बात का भी एहसास नहीं हो पाता। यही कुछ हुआ सहरसा के मिथुन के साथ। जो आज अपनी गलतियों पर आंसू बहा रहा है। उसने एक लड़की से प्यार करने की गलती की। उससे शादी रचाने की गलती की। उसे नहीं पता था कि जो वह करने जा रहा है उसकी सजा इस तरह मिलेगी और बिहार पुलिस में नौकरी लगते ही पत्नी उसका साथ छोड़ जाएगी। उसे पहचानने तक से इनकार करने लगेगी। आज मिथुन पत्नी की हरकतों से हैरान और परेशान है। न्याय के लिए वह थाने का चक्कर लगा रहा है।
मिथुन की कहानी किसी बॉलीवुड फिल्म की तरह लगती है। बिहार के सहरसा जिले का मिथुन को मधेपरा के केदार घाट गांव की रहने वाली लड़की हरप्रीति से प्यार हो गया। दोनों एक दूसरे को दिलो जान से चाहने लगे। मिथुन के सिर पर प्यार का ऐसा खुमार चढ़ा कि वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था। कई महीने तक दोनों साथ रहने के बाद दोनों ने परिवार की मर्जी के बाद सहरसा के मटेश्वर धाम मंदिर में शादी रचा ली।
शादी के बाद दोनों खुशी-खुशी जीवन बिता रहे थे। फिर एक दिन हरप्रीति की नौकरी बिहार पुलिस में लग गई। नौकरी मिलने से पहले हरप्रीति ने मिथुन से पैसे की डिमांड की। जिसके बाद मिथुन कुमार ने 14 से 15 लाख रुपए उनके पीछे गवां दिये और फिर जब हरप्रीति को बिहार पुलिस में नौकरी मिल गयी तब हरप्रीति ने मिथुन का साथ छोड़ दिया। उसे पति मानने से ही इनकार करने लगी।
मिथुन अपनी पत्नी से मिलने जब समस्तीपुर गया तब पत्नी का असली चेहरा देखा तो वह भी दंग रह गया। ऐसा लगा कि उसके पैर से जमीन ही खिसक गई हो। हरप्रीती ने साफ लफ्जो में उसे अपना पति मानने से इनकार कर दिया और मिथुन का मोबाइल नंबर तक ब्लॉक कर दिया। अब मिथुन पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहा है। उसने समस्तीपुर एसपी को भी एक आवेदन सौंपा है।
मिथुन कहता है कि हिंदू रीति रिवाज के साथ जब मंदिर में शादी हो रही थी तब दोनों के ही परिवार इस शादी में शामिल थे। शादी होने के महज कुछ ही महीने तक वह मिथुन के साथ रही। जब हरप्रीति को बिहार पुलिस में नौकरी मिल गयी तब उसने पति को ही छोड़ दिया। अभी वह समस्तीपुर के पटोरी थाने में सिपाही के पद पर तैनात है। पीड़ित ने अपनी पति पर कई गंभीर आरोप लगाया है और पुलिस से न्याय की मांग कर रहा है।