अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
08-May-2022 11:24 AM
PATNA: बिहार में आपराधिक घटना को बढ़ता देख डीजीपी एसके सिंघल ने शनिवार की शाम पटना पुलिस अधिकारियों और थानेदारों को जमकर लताड़ा है। दरअसल डीजीपी पटना पुलिस ने पहले से बुलाई गई क्राइम मीटिंग में खुद पहुंच गए। इस क्राइम मीटिंग में रेंज आईजी से लेकर एसएसपी, सभी सिटी एसपी, एसडीपीओ और पटना जिले के सभी थानेदार मौके पर मौजूद थे। डीजीपी के साथ इस मीटिंग में एडीजी हेड क्वार्टर जेएस गंगवार और आईजी मुख्यालय गणेश कुमार भी मौजूद थे। यह मीटिंग 2 घंटे तक चली।
इस रिव्यू मीटिंग के दौरान डीजीपी ने पटना पुलिस के कई थानेदारों की जमकर क्लास लगाई है, जिनका परफॉर्मेंस काफी खराब था। डीजीपी ने कहा है कि अगर वो अपना परफॉर्मेंस नहीं सुधारेंगे तो उन्हें पटना से कही और तबादला कर दिया जाएगा। कई थानों का क्राइम रिकॉर्ड डीजीपी ने अनकंट्रोल माना और कहा कि समय रहते इसमें सुधार होना चाहिए। पटना सिटी सब डिवीजन के कई थानों के थानेदारों को डीजीपी की फटकार मिली।
इस बैठक के बाद डीजीपी ने मीडिया से बातचीत करने के दौरान बताया कि जिनका परफॉर्मेंस बेहतर नहीं रहेगा उन पर कार्रवाई होगी। कई एसडीपीओ का परफॉर्मेंस भी बेहतर नहीं है और उन्हें चेतावनी दी गई है कि वो अपने काम में सुधारें। डीजीपी ने लंबित मामलों का त्वरित अनुसंधान कर रिजल्ट देने का भी आदेश दिया है। डीजीपी ने यह भी कहा कि इसी तरीके से समय-समय पर विभिन्न जिलों में जाकर समीक्षा की जाएगी। साथ ही साथ हालात को बेहतर बनाने की पूरी कोशिश की जाएगी।