Bihar Politics : जेडीयू में शामिल होते ही निशांत कुमार को HAM नेता की बधाई, बोले– निशांत करेंगे राजद के गुंडों को शांत... बिहार की इस फोरलेन परियोजना का रास्ता साफ, जल्द शुरू होगा निर्माण; नेपाल जाने में मिलेगी सुविधा Bihar News: 10 दिनों से लापता मासूम का खेत में मिला शव, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप; पूरे इलाके में सनसनी Bihar news : निशांत ने ज्वाइन किया JDU तो CM नीतीश के चेहरे पर दिखी मुस्कान, मिठाई खिला किया स्वागत; जानिए मुख्यमंत्री ने बेटे को क्या कहा पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने पीएम मोदी से मांगा इस्तीफा, अमेरिका का नाम लेकर पूछे तीखे सवाल पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने पीएम मोदी से मांगा इस्तीफा, अमेरिका का नाम लेकर पूछे तीखे सवाल Nishant Kumar :कोई एक्टर, कोई क्रिकेटर… अब इंजीनियर साहब की पॉलिटिकल एंट्री; निशांत के सामने सबसे बड़ी परीक्षा —खुद को बनाना नंबर-वन आइडेंटिटी ‘खुद को सीएम नहीं, पीएम समझती हैं ममता बनर्जी’, राष्ट्रपति पर टिप्पणी को लेकर भड़के गिरिराज सिंह Bihar News: होली मनाने ससुराल गए युवक का पेड़ से लटका मिला शव, हत्या की आशंका Bihar Crime News: मछली मारने से मना करने पर मुखिया को कीचड़ में पटक कर पीटा, मारपीट का वीडियो वायरल
20-Aug-2024 05:02 PM
By First Bihar
PATNA: एक लाख का इनामी नीरज चौधरी को पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वो बहन से राखी बंधवाने के लिए रक्षा बंधन पर हाजीपुर स्थित घर पर आया हुआ था तभी इस बात सूचना पुलिस को किसी ने दे दी। सूचना मिलते ही पटना पुलिस हाजीपुर के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने राखी बंधाने आए बदमाश नीरज को उसके दो अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार किया।
तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या, डकैती और लूट के कई मामले दर्ज हैं। नीरज चौधरी पिछले साल से फरार था पुलिस ने उस पर एक लाख रूपये का इनाम रखा था। इस गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी कामयाबी मान रही है। बताया जाता है कि पिछले साल 15 जून 2023 को नीरज चौधरी समेत 3 कैदियों ने पटना के पीरबहोर थाने की पुलिस सिविल कोर्ट में पेशी के लिए लाई थी ।
तभी पुलिस कर्मियों के आंख में झंडू बाम लगा दिया और मौके से फरार हो गये। नीरज चौधरी के साथ सोनू शर्मा, सोनू कुमार भी शामिल था। इस घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली पर कई सवाल उठने लगे। पुलिस ने तीनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की थी लेकिन किसी का पता नहीं चल सका। जिसके बाद नीरज चौधरी पर एक लाख का इनाम घोषित किया गया।