मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
27-Jan-2023 10:36 PM
By First Bihar
Arrah..भोजपुर में अवैध शराब की सूचना पर छापेमारी करने गई आबकारी की टीम पर शराब माफिया ने हमला कर दिया। हमले में उत्पाद निरीक्षक सहित 11 पुलिसकर्मी बुरी तरह जख्मी हो गए आनन फानन में सभी का इलाज जगदीशपुर रेफरल अस्पताल में कराया गया ।
आरा - जगदीशपुर थानाक्षेत्र के घाघा गांव के महादलित टोले में अवैध शराब की सूचना पर छापेमारी करने गई आबकारी विभाग की टीम पर शराब कारोबारियों ने हमला बोल दिया। पुलिस की टीम पर लगभग 40 से 50 की संख्या में महिलाएं पुरुषों ने ईंट पत्थरों से हमला किया। इस हमले में डीएसपी सहित 11 पुलिसकर्मी बुरी तरह जख्मी हो गए ।
घायलों में उत्पाद निरीक्षक चौधरी सूर्यभूषण, अवर निरीक्षक राहुल कुमार दुबे, अजित कुमार, पूजा कुमारी, एएसआई मदन लाल यादव, जितेंद्र कुमार, जयराम प्रसाद, रामजी चौधरी, सिपाही मनीष कुमार, होमगार्ड रानी कुमारी घायल हो गए।सभी घायलों का इलाज जगदीशपुर रेफरल अस्पताल में कराया गया।
हमला होने से भगदड़ मच गई। पुलिस और ग्रामीणों के बीच इस झड़प का फायदा उठाते हुए ग्रामीणों ने पुलिस छापेमारी में जब्त किए गए देशी शराब के साथ साथ गिरफ्तार शराब के धंधे में लिप्त लोगों को भी पुलिस के कब्जे से छुड़ाकर भाग गए। आनन फानन में पूरी आबकारी टीम को वहां से भागने के लिए मजबूर होना पड़ा। उत्पाद निरीक्षक चौधरी सूर्यभूषण अवैध शराब की सूचना पर आबकारी विभाग की टीम घाघा गांव के महादलित टोले में गई थी।
जहां टीम पर हमला हो गया।जिसमें कुल ग्यारह लोग घायल हो गए। इस दौरान हमारा तीन वाहन भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है।साथ ही हमारे द्वारा जब्त शराब को ग्रामीणों की भीड़ द्वारा नष्ट करने के साथ पकड़े गए चार शराब कारोबारियों को भी जबरन छुड़ा लिया गया।फ़ि
उत्पाद निरीक्षक के तहरीर पर जगदीशपुर थाने में केस दर्ज कर ली गई है।पुलिस मामले में अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।गौरतलब हो कि अभी 24 दिनों पहले बीते तीन जनवरी को भी धनगाई थानाक्षेत्र के बोधा टोला गांव में अवैध शराब की बिक्री होने पर छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला हुआ था जिसमें धनगाई थाने के एएसआई समेत छह पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।