ब्रेकिंग न्यूज़

जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार

पीएमसीएच में नर्स पर लाठीचार्ज, अस्पताल परिसर से पुलिस ने खदेड़ा

पीएमसीएच में नर्स पर लाठीचार्ज, अस्पताल परिसर से पुलिस ने खदेड़ा

06-May-2022 07:59 PM

PATNA: पीएमसीएच में जीएनएम नर्सिंग छात्राओं पर आज जमकर लाठीचार्ज हुआ। लाठीचार्ज के बाद छात्राओं को पीएमसीएच परिसर से खदेड़ा गया। नर्सिंग छात्राएं अपनी मांगों को लेकर पीएमसीएच अधीक्षक कार्यालय के बाहर अनिश्चिकालीन हड़ताल पर बैठी थी जिसे हटाने के लिए पुलिस पहुंची हुई थी लेकिन छात्राएं वहां से हटने का नाम नहीं ले रही थी जिसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर उन्हें अस्पताल परिसर से हटाया। 


बता दें कि जीएनएम छात्राएं पीएमसीएच में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठी हुई थी साथ ही हंगामा मचा रही थी। छात्राओं ने पीएमसीएच के मेन गेट पर धरना प्रदर्शन किया था। जिसमें डॉक्टर और कई गाड़ियों को जाने से बाधित कर दिया था। जिसके बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस की टीम पहुंची। इस दौरान पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। पुलिस ने इस दौरान छात्राओं को लाठी-डंडे से पीटा। इस दौरान पुरुष कॉस्टेबल छात्राओं पर लाठी चलाते दिखे। इस दौरान अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठी एक छात्रा की तबीयत बिगड़ गई। 


आक्रोशित छात्राओं का कहना था कि जेएनएम पढ़ाई का कोर्स तीन साल का था लेकिन अब उन्हें पीएमसीएच से भगाया जा रहा है। ऐसे में अब वे पीएमसीएच छोड़कर कहां जाएंगे यह सवाल जीएनएम छात्राओं ने अस्पताल प्रशासन से किया। छात्राओं का यह भी कहना था कि पीएमसीएच में आईसीयू से लेकर तमाम तरह की सुविधा है लेकिन अब सभी को वैशाली भेजा जा रहा है जिससे उन्हें भारी परेशानी होगी।