बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू
03-Mar-2020 01:41 PM
PATNA : पटना के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पीएमसीएच में चल रही गड़बड़ी जल्दी ही खत्म कर दी जाएंगी। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा है कि पीएमसीएच से दलालों को पूरी तरह से बाहर करना सरकार का संकल्प है और हम इस दिशा में लगातार काम कर रहे हैं। बिहार विधान परिषद में स्वास्थ विभाग से जुड़े ध्यानाकर्षण पर जवाब देते हुए मंत्री मंगल पांडे ने दो टूक कह दिया कि हम पीएमसीएच को सुधार कर ही दम लेंगे।
विधान परिषद में आरजेडी के रामचंद्र पूर्वे सहित अन्य सदस्यों की तरफ से पीएमसीएच में दलाली और अन्य गड़बड़ियों को लेकर ध्यानाकर्षण सूचना दी गई थी जिसके जवाब में मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि लगातार औचक निरीक्षण के जरिए पीएमसीएच में चल रही गड़बड़ियों को खत्म करने का प्रयास जारी है। मंगल पांडे ने कहा कि जो डॉक्टर पीएमसीएच में तैनात होने के बावजूद निजी प्रैक्टिस करते हैं उनके ऊपर भी सरकार कार्रवाई करेगी।
मंत्री के जवाब से आरजेडी के विधान पार्षद रामचंद्र पूर्वे संतुष्ट नहीं दिखे उन्होंने इतना जरूर कहा कि कई गड़बड़ियों का जिक्र सदन में वे सार्वजनिक तौर पर नहीं करना चाहते। आरजेडी एमएलसी के इस बयान के बाद मंत्री ने उन्हें व्यक्तिगत मुलाकात के जरिए गड़बड़ियों के बारे में जानकारी साझा करने को कहा।