पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर Bihar News : पटना में रहस्यमयी मौत! शव मिला, जांच से पहले ही पुलिस रवाना; मचा हडकंप Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना
26-May-2020 07:54 AM
PATNA : पीएमसीएच के गुजरी वार्ड स्थित आइसोलेशन वार्ड में 44 साल की सुबोध कुमार अकेला नाम के शख्स की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. सोमवार की रात हुई इस घटना के बाद पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया.
सुबोध का शव क्वारंटाइन सेंटर के बाथरूम में लूंगी के फंदे से लटकती हुई मिली है. शव को देखने के बाद सुबोध के आत्महत्या करने पर सस्पेंस बरकरार है. रात के वक्त इस घटना की सूचना मिलने के बाद आनन-फानन में पीएमसीएच के टीओपी प्रभारी अमित कुमार ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की.
बताया जाता है कि सुवोध सचिवालय इलाके का रहने वाला था. पिछले 23 मई को ही उसे पीएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था. 10 दिनों से उसने बुखार और 25 दिनों से शरीर में दर्द होने की जानकारी दी थी. इसके बाद उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था. भर्ती होने के पहले कहीं भी यात्रा नहीं की थी. उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट आनी बाकी है. वहीं पीएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती होने के बाद से वह तनाव में था.