ब्रेकिंग न्यूज़

अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड ‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? ‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सील बिहार में शर्मनाक वारदात… घर में घुसकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने खदेड़कर आरोपी को दबोचा बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

Home / news / PMCH में तीन HOD समेत 11 नए कर्मी पॉजिटिव पाए गए, 4 दिन...

PMCH में तीन HOD समेत 11 नए कर्मी पॉजिटिव पाए गए, 4 दिन के लिए कोरोना टेस्टिंग बंद

03-Jul-2020 06:14 AM

PATNA : बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पीएमसीएच में कोरोना वायरस संक्रमण बदस्तूर जारी है। पीएमसीएच में कोरोना के 11 नए संक्रमण के मामले सामने आए हैं। पीएमसीएच के तीन विभागों के हेड कोरोना की चपेट में आ गए हैं। माइक्रोबायोलॉजी और वायरोलॉजी में अगले 4 दिनों तक जांच बंद रखने की घोषणा कर दी गई है जबकि फिजियोलॉजी विभाग में अगले 3 दिनों तक इलाज नहीं होगा। पीएमसीएच से मिली जानकारी के मुताबिक माइक्रोबायोलॉजी, वायरोलॉजी और फिजियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।


फिजियोलॉजी विभाग के एक सीनियर डॉक्टर को गुरुवार के दिन पॉजिटिव पाया गया जबकि माइक्रोबायोलॉजी विभाग के दो टेक्नीशियन और साथ ही साथ सुपरीटेंडेंट ऑफिस के दो डाटा एंट्री ऑपरेटर और एक असिस्टेंट क्लर्क की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा दो नर्सें भी पॉजिटिव मिली हैं। कोरोना के 11 नए मामले पीएमसीएच में आए हैं जिसके बाद हड़कंप की स्थिति है। सुप्रिटेंडेंट कार्यालय को भी 4 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है अब यह कार्यालय डिप्टी सुप्रिटेंडेंट ऑफिस से चलेगा। जिन विभागों में मरीज मिले हैं वहां अगले 4 दिनों तक की आवाजाही नहीं होगी। सोमवार के बाद ही सभी विभागों में काम किया जाएगा।


अगले 4 दिनों तक के पीएमसीएच में कोरोना की टेस्टिंग नहीं की जाएगी। इसके पहले पटना एम्स में भी 4 दिनों के लिए कोरोना की टेस्टिंग बंद कर दी गई थी यहां एक लैब कर्मी के पॉजिटिव पाए जाने के बाद संस्थान ने टेस्टिंग बंद करने का फैसला किया था। आज यानी शुक्रवार से एक बार फिर पटना एम्स में करो ना की जांच शुरू होगी उधर आरएमआरआई में भी 2 दिनों तक  टेस्टिंग बंद रखने का फैसला किया गया है।