ब्रेकिंग न्यूज़

दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, दिया यह खास उपहार UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, यह है आखिरी तारीख Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग चंद मिनटों में पैसा डबल, 100 लाओ, 200 पाओ! मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रेल यात्री से बड़ी ठगी पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला?

पीएम मोदी से पहले आज स्मृति ईरानी आएंगी पटना, BJP ने की ख़ास तैयारियां

09-Jul-2022 07:47 AM

PATNA : केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी आज यानी शनिवार को पटना आ रही हैं। दरअसल, यहां उनका एक दिवसीय बिहार दौरा है। जानकारी के मुताबिक़, पटना पहुंचकर स्मृति ईरानी ज्ञान भवन में समेकित बाल विकास सेवाएं निदेशालय समाज कल्याण विभाग बिहार की ओर से में आयोजित जोनल मीट कार्यक्रम की अध्यक्षता करने वाली है। 



स्मृति ईरानी के दौरे को लेकर चर्चा तेज़ हो गई है। वहीं, बिहार भाजपा उनके स्वागत की तैयारियों में जुटी हुई है। स्मृति ईरानी के स्वागत को लेकर पटना के कई इलाकों में उनके पोस्टर्स लगाए गए हैं। कई बीजेपी नेताओं ने उनके लिए विशेष पोस्टर लगाए गए हैं। जब  बिहार भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं को स्मृति ईरानी के पटना आने की खबर मिली थी, तब से उन्होंने तैयारी शुरू कर दी थी। 



माना जा रहा है कि पटना पहुंचकर स्मृति ईरानी कई बीजेपी नेताओं से मिलेंगी, हालांकि फिलहाल स्मृति की ओर से कुछ खास जानकारी शेयर नहीं की गई है। दरअसल, 12 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पटना की धरती पर कदम रखेंगे। इससे पहले ही शनिवार को स्मृति ईरानी पटना दौरे पर आ रही हैं।