अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
12-May-2022 12:03 PM
PATNA: बिहार विधानसभा शताब्दी वर्ष समापन समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। इसको लेकर बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। पीएम से मुलाकात कर विधानसभा अध्यक्ष उन्हें इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण देंगे। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि पीएम मोदी बिहार विधानसभा शताब्दी समापन समारोह में शामिल हो सकते हैं।
बिहार विधानसभा शताब्दी वर्ष समापन समारोह के मौके पर विधानमंडल परिसर में शताब्दी स्तंभ का भी पीएम मोदी उद्घाटन कर सकते हैं। अगली 15 से 20 मई तक इसका निर्माण कार्य पूरा कर लिए जाने की संभावना है। बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा आज प्रधानमंत्री से मुलाकात कर समापन समारोह में शामिल होने का आग्रह करेंगे।
बता दें कि बिहार विधानसभा भवन के एक सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है। देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पिछले साल अक्टूबर महीने में बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल हुए थे।