'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क
28-Jun-2024 10:45 AM
By First Bihar
PATNA: राम जन्म भूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने पिछले दिनों यह दावा किया था कि राम मंदिर में गर्भगृह की छत से पानी टपक रहा है। आचार्य के इस दावे पर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने बीजेपी और पीएम मोदी हमला बोला है। लालू ने कहा है कि धर्माचार्यों के मना करने के बावजूद एक व्यक्ति ने चुनावी लाभ लेने के लिए मंदिर का उद्घाटन करा दिया।
लालू प्रसाद ने एक्स पर लिखा कि, ‘धर्माचार्यों ने मना किया था लेकिन एक व्यक्ति ने अपने प्रचार-प्रसार एवं चुनावी लाभ के लिए आनन-फानन में अयोध्या में मंदिर का उद्घाटन किया। अब मंदिर के मुख्य पुजारी कह रहे है कि, 'जहां रामलला विराजमान हैं, वहां पहली ही बारिश में छत से पानी टपकने लगा है, मंदिर में बारिश का पानी भर गया. साथ ही बाकी जगहों पर भी पानी टपक रहा है. इसकी जांच होनी चाहिए'।
लालू ने आगे लिखा कि, ‘रामपथ में सीवर धँस गए। अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन की दीवार गिर गयी। मंदिर के मुख्य पुजारी ने मंदिर के निर्माण कार्य पर कहा कि जुलाई 2025 में भी काम का पूरा होना असंभव है। लेकिन उद्घाटन तो 2 वर्ष पूर्व ही कर दिया। अयोध्या वाले सच जानते है इसलिए उन्होंने लोगों की भावनाओं का दोहन करने वालों को कड़ा सबक़ सीखा दिया। मीडिया के लोग क्या अब भी वहाँ उछल-कूद करने जाएंगे’?
बता दें कि राम जन्म भूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास के दावे को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने पूरी तरह से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा है कि गर्भगृह जहां भगवान रामलला विराजमान हैं, वहां छत से एक भी बूंद पानी नहीं टपका है और ना ही कही और से ही पानी गर्भगृह तक पहुंचा है।