ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / news / रूसी सेना के लिए यूक्रेन से युद्ध लड़ रहे भारतीयों की होगी स्वदेश...

रूसी सेना के लिए यूक्रेन से युद्ध लड़ रहे भारतीयों की होगी स्वदेश वापसी, पीएम मोदी के दौरे के बीच पुतिन का बड़ा फैसला

09-Jul-2024 10:09 AM

By First Bihar

DESK: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस और ऑस्ट्रिया के दो दिवसीय दौरे पर हैं। रूस के मास्को में पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के बीच मुलाकात हुई है। पीएम मोदी के रूस दौरे के बीच राष्ट्रपति पुतिन ने बड़ा फैसला लिया है। रूसी सेना के लिए यूक्रेन से युद्ध लड़ रहे भारतीयों की स्वदेश वापसी होगी।


दरअसल, सोमवार को पीएम मोदी ने पुतिन से मुलाकात के दौरान भारतीय सैनिकों के स्वदेश वापसी का मुद्दा उठाया था। जिसके बाद रूसी सेना के साथ यूक्रेन से लोहा ले रहे भारतीयों के घर वापसी पर सहमति बनी है। विदेश मंत्रालय की मानें तो 30 से 40 भारतीय रूसी सेना में अपनी सेवा दे रहे हैं।


रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि रूसी सेना में शामिल भारतीय स्वदेश वापस लौटना चाहते हैं लेकिन रूसी सेना को छोड़कर वहां से लौटना मुमकिन नहीं हो रहा था। इसके लिए सरकार के स्तर पर भी कोशिश की जा रही थी लेकिन रूस की तरफ से किसी तरह का कोई आश्वासन नहीं दिया जा रहा था।


ऐसे में पीएम मोदी के रूस दौरा के दौरान यह मामला उनकी प्राथमिकता सूची में था। बता दें की रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान दो भारतीय की मौत हो गई थी। इसके बाद भारत ने रूस की सेना में भर्ती भारतीयों को वापस भेजने की मांग केंद्र सरकार की तरफ से की गई थी।