ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी

‘कोई घूम-घूम कर कह रहा है कि 4 जून के बाद मोदी को bed rest देगा’ : मोतिहारी में प्रधानमंत्री का तेजस्वी पर पलटवार

21-May-2024 11:43 AM

By First Bihar

MOTIHARI : मोतिहारी में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आजादी के बाद केंद्र की सत्ता में आई कांग्रेस ने सिर्फ एक परिवार को आगे बढ़ाने में अपना पूरा जोर लगा दिया। कांग्रेस और उसके साथियों ने मिलकर देश के 60 साल बर्बाद कर दिए। तीन-तीन पीढियों का जीवन तबाह कर दिया। आजादी के 60-70 साल बाद जब देश की जनता ने गरीब मां के बेटे को सेवा करने का अवसर दिया है। जब मोदी आया तो हर घर में शौचालय पहुंचा और बिजली पहुंची। ये मोदी है, जिसने हर घर में गैस पहुंचाने का बीड़ा उठाया, ये मोदी ही है जो हर घर तक नल का जल पहुंचाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहा है।


प्रधानमंत्री ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस और RJD ने आपको सिर्फ और सिर्फ तरसा कर रखा है। 60 वर्षों में इन लोगों ने बड़े-बड़े महल बना लिए, स्विस बैंकों में उनके अकाउंट खुल गए। आपके पास पेट भरने को अन्न नहीं था, लेकिन इन लोगों की तिजोरियां और अलमारी नोटों की गड्डियों से भरी हुई हैं। आपके बच्चों के पास पढ़ने के लिए स्कूल नहीं था, लेकिन इनके बच्चे विदेशों में जाकर पढ़ते रहे। गरीब परेशानी और मुश्किल में था, लेकिन इन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता था।


उन्होंने कहा कि देश में गरीब की पूछ तब शुरू हुई, जब गरीब का यह बेटा प्रधान सेवक के रूप में आपकी सेवा में खपने लगा। पिछले 10 साल में मोदी का बहुत सारा समय पिछली सरकारों के गड्ढे भरने में निकल गया है। जो काम 10 वर्षों में हुआ है, अब उससे ज्यादा काम अगले 5 वर्षों में होगा। यह मोदी की गारंटी है। इन लोगों के पास इस चुनाव में मोदी को गाली देने के सिवाय कोई और मुद्दा नहीं है। कोई कह रहा है कि मोदी की कब्र खोदेंगे... कोई कह रहा है कि मोदी को गाड़ देंगे... कांग्रेस के शहजादे मोदी की आंखों में आंसू देखना चाहते हैं।


पीएम मोदी ने कहा कि अरे इंडी वालों! अपनी मनमानी से, आपकी इच्छा से अब देश नहीं चलता। इंडी वालों की आंखों में भले ही मोदी खटकता हो... लेकिन देश के दिल में मोदी है... हर दिल में मोदी है! मैंने सुना है कि यहां कोई घूम-घूमकर कह रहा है कि 4 जून के बाद वह मोदी को bed rest दे देगा। मेरी तो यही कामना है कि देश के किसी भी नागरिक को bed rest की ज़रूरत न पड़े। देश का हर नागरिक ऊर्जा से और उत्सव से भरा हो।


प्रधानमंत्री ने कहा कि, देखिए ये कैसे लोग हैं, प्रभु रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का मंदिर वालों ने उनके घर जाकर निमंत्रण दिया कि आप प्राण प्रतिष्ठा में आइए। लेकिन, इन्होंने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकरा दिया। ये ऐसे लोग हैं कि एक इंसान, जिसे अदालत ने चोरी करने के गुनाह में सजा दी है, जो जेल काट रहा है, बीमारी के कारण उसे घर आने का अवसर मिला है। उसके घर जाकर इन्हें बढ़िया-बढ़िया खाना पकाकर खाने की फुर्सत है, लेकिन इनके पास रामलला के यहां जाने की फुर्सत नहीं है।