चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
17-Mar-2021 06:59 AM
PATNA : देश में कोरोना की वापसी और बढ़ते हुए मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश के सभी मुख्यमंत्रियों से बातचीत करेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए प्रधानमंत्री मोदी मुख्यमंत्रियों के साथ जुड़कर कोरोना के बढ़ते मामलों पर सतर्कता और वैक्सीनेशन पर जोर देने को लेकर बातचीत करेंगे। पीएम मोदी इस बैठक के दौरान सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से कोरोना के खिलाफ अबतक की लड़ाई और वैक्सीनेशन अभियान पर जानकारी भी लेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से बुलाई गई इस महत्वपूर्ण बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी जुड़ेंगे। महाराष्ट्र पंजाब और केरल जैसे राज्यों में कोरोना के नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं। कोरोना कि इस वापसी को लेकर बिहार सरकार भी अलर्ट में है। बिहार में कोरोना की वापसी ना हो इसके लिए कई एहतियाती कदम उठाए गए हैं। नीतीश कुमार प्रधानमंत्री के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में इन फैसलों की जानकारी देंगे साथ ही साथ बिहार में वैक्सीनेशन अभियान की अब तक की सफलता के बारे में भी बताएंगे।
माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी आज मुख्यमंत्रियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे सकते हैं। साथ ही साथ राज्यों को कोरोना वायरस से निपटने के लिए ब्लूप्रिंट तैयार रखने के लिए कहा जा सकता है। कोरोना की वापसी के बीच कई राज्यों में विधानसभा चुनाव भी होने हैं साथ ही साथ त्योहारों का भी मौसम आ रहा है लिहाजा कैसे इन चुनौतियों का सामना किया जाए प्रधानमंत्री इस पर अपनी राय मुख्यमंत्रियों के साथ साझा करेंगे।