बिहार में खाकी की सौदेबाज़ी! शराब तस्करी का काला सच उजागर, वायरल वीडियो ने पुलिस-माफिया गठजोड़ की परतें खोली बिहार में खाकी की सौदेबाज़ी! शराब तस्करी का काला सच उजागर, वायरल वीडियो ने पुलिस-माफिया गठजोड़ की परतें खोली Bihar Politics: चोट जब दिल पर लगती है तो दर्द बेइंतेहा होता है.., क्यों इमोशनल हुईं रोहिणी आचार्य? Bihar Politics: चोट जब दिल पर लगती है तो दर्द बेइंतेहा होता है.., क्यों इमोशनल हुईं रोहिणी आचार्य? Bihar crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! राजधानी से सटे इलाके में युवक की हत्या, इलाके में हडकंप NEET छात्रा मौत मामला: पटना हाईकोर्ट ने मामले में फिलहाल हस्तक्षेप से किया इनकार, दिया यह विकल्प NEET छात्रा मौत मामला: पटना हाईकोर्ट ने मामले में फिलहाल हस्तक्षेप से किया इनकार, दिया यह विकल्प Patna Airport : पटना से उड़ेगा इंटरनेशनल फ्लाइट, एयरपोर्ट पर लगेगा रडार; जानिए क्या है पूरी खबर Bihar Crime News: बिहार में UP के BPSC शिक्षक ने क्यों लगाया मौत को गले? वजह तलाश रही पुलिस Vijay Kumar Sinha: ‘दवा हो रहा है और उसका असर भी दिख रहा है’, CO की हड़ताल पर बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा
06-Nov-2024 02:18 PM
By First Bihar
DESK : डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। फॉक्स न्यूज के प्रोजेक्शन में डोनाल्ड ट्रंप को विजेता घोषित किया है। उन्होंने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के खिलाफ शानदार जीत हासिल की है, जिससे उन्हें वॉइट हाउस में दूसरा कार्यकाल मिल गया है।
दरअसल, चुनाव अभियान के दौरान दो बार डोनाल्ड ट्रंप की जान लेने की कोशिश की गई।
इस जीत के साथ ही उन्होंने अमेरिकी राजनीति में इतिहास रच दिया है।
डोनाल्ड ट्रंप 1892 के बाद से पहले राष्ट्रपति होंगे जो एक कार्यकाल के अंतराल के बाद दोबारा राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं। अमेरिकी इतिहास में वह केवल ऐसे दूसरे राष्ट्रपति होंगे।
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'मैं अमेरिकी लोगों को आपके 47वें राष्ट्रपति और 45वें राष्ट्रपति चुने जाने के असाधारण सम्मान के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।' फ्लोरिडा के पॉम बीच पर समर्थकों से उन्होंने कहा, 'मैं हर दिन आपके लिए, आपके परिवार और आपके भविष्य के लिए लड़ूंगा। मैं अपने शरीर की हर सांस के साथ आपके लिए लड़ूंगा। मैं तब तक चैन से नहीं बैठूंगा जब तक हम वह मजबूत, सुरक्षित और समृद्ध अमेरिका नहीं बना देते जिसके हमारे बच्चे और आप हकदार हैं। यह वास्तव में अमेरिका का स्वर्णिम युग होगा।
इधर, डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं. उन्होंने बहुमत का 277 का आंकड़ा छू लिया है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें जीत की बधाई दी है।