ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar convoy : अब प्रधानमंत्री की तरह नीतीश कुमार भी करेंगे बुलेटप्रूफ रेंज रोवर की सवारी, जानें गाड़ी की हाईटेक सुरक्षा और लग्जरी खासियत Bihar Bhumi: जमीन विवाद खत्म करने की तैयारी, तय समय सीमा में पूरा होगा विशेष सर्वेक्षण Aadhaar update rules : UIDAI ने बदले नियम, अब नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेजों की नई सूची जारी Bihar railway news : बिहार के गया जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द व रूट डायवर्ट; 21 मार्च तक असर Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, प्रश्नकाल से होगी कार्यवाही की शुरुआत; तेजस्वी यादव भी आज रखेंगे अपनी बात Bihar weather :फरवरी में बिहार का बदला-बदला मौसम, दिन में गर्मी तो रात में ठंड, IMD ने जताई और गिरावट की संभावना मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप

दूसरे कोरोना मरीजों को प्लाज्मा डोनेट करेंगे तबलीगी जमात के लोग, मदद करने की जताई इच्छा

दूसरे कोरोना मरीजों को प्लाज्मा डोनेट करेंगे तबलीगी जमात के लोग, मदद करने की जताई इच्छा

26-Apr-2020 02:45 PM

DESK :  पिछले दिनों जब निजामुद्दीन मरकज का आयोजन चल रहा था उसी दौरान देश में लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई थी. बाद में इस मरकज में आये सदस्यों को पुलिस ने निकाला था. जब इनकी जांच की गई तो इन में से कई लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी. इस मरकज में कई लोग विदेशों से आये थे उन्ही के संपर्क में आने से सैकडों सदस्य कोरोना वायरस के संक्रमण का शिकार हो गए थे. इन तबलीगी जमात के लोगों पर कोरोना फैलाने का आरोप भी लगा. अब इन में से कई लोग ठीक हो गए है. ठीक होने वाले लोगों ने मदद का हाथ आगे बढ़ाते हुए प्लाज्मा डोनेट करने की इच्छा जताई है.

जमात में शामिल होने वाले 129 लोग ठीक हुए 

AIIMS  झज्जर में भर्ती तबलीगी जमात के 129 कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक हो गए हैं और ये सब प्लाज्मा डोनेट करने की इच्छा जताई हैं. झज्जर हॉस्पिटल में कोरोना वार्ड की चेयरपर्सन डॉक्टर सुषमा झटनागर ने कहा, 'हमने ठीक हुए कुछ मरीजों से उनका ब्लड डोनेट करने की अपील की थी और वे मान गए हैं. अब हम इस तैयारी में जुटे हैं कि आखिर कैसे इनसे सैंपल लिए जाएं जिससे कि प्लाज्मा थेरेपी में ये काम आ सके.'

प्लाज्मा थेरेपी की हो रही तैयारी

डॉक्टर सुषमा ने बताया कि उस हॉस्पिटल में ज्यादातर जमात में शामिल होने वाले लोग दिल्ली से बाहर के हैं,  जिसमें कुछ विदेशी भी शामिल हैं. लॉकडाउन की वजह से ये सभी अपने घर नहीं जा सकते हैं ऐसे में इन्हें अब कहीं और शिफ्ट किया जाएगा. इसके बाद इन्हें जरुरत के हिसाब से प्लाज्मा डोनेट करने के लिए बुलाया जाएगा. 

बता दें कि दिल्ली सरकार ने कुछ दिनों पहले LNJP अस्पताल में कई गंभीर मरीजों पर प्लाज्मा थेरेपी ट्राई की है. इसका फायदा भी मिल रहा है . मरीज जल्दी ठीक भी हो रहे हैं. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना को मात देने वाले सभी लोगों से अपील की है कि वे दूसरे लोगों की जान बचाने के लिए आगे आएं.

प्‍लाज्‍मा थेरेपी क्या है?

प्‍लाज्‍मा थेरेपी में उस इंसान के खून से प्लाज्मा लिया जाता है, जिसे संक्रमण से ठीक हुए 14 दिनों से ज्यादा समय हो गया हो. इस प्लाज्मा को संक्रमित व्यक्ति को दिया जाता है ताकि ठीक हुए इंसान के शरीर में बनने वाली एंटीबॉडीज की सहायता से संक्रमित व्यक्ति के शरीर में भी एंटीबॉडीज बनने लगे जिससे कोरोना संक्रमित व्यक्ति जल्दी ठीक हो जाये.