Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल
05-Feb-2023 06:53 AM
By First Bihar
PATNA: नीतीश कुमार के बेहद करीबी रहे प्रशांत किशोर ने बड़ा खुलासा किया है. प्रशांत किशोर ने कहा है कि नीतीश कुमार ने 2019 के लोकसभा चुनाव के समय ही ये प्लानिंग की थी कि मोदी के नाम पर सीट जीत कर भाग जायेंगे. लेकिन नीतीश कुमार प्लानिंग करने के बाद मुकर गये.
ऐसा कोई सगा वहीं जिसे नीतीश ने ठगा नहीं
चुनावी रणनीतिकार से राजनेता बनने के सफ़र में निकले प्रशांत किशोर इन दिनों बिहार की पदयात्रा कर रहे हैं. अपनी पदयात्रा के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने बड़ा खुलासा किया. पीके ने कहा कि नीतीश कुमार ने उन्हें एक बार नहीं तीन तीन बार ठगा है. लोगों को झूठ बोलकर ठगना नीतीश का पेशा है.
2019 में हुई थी डील
प्रशांत किशोर ने दावा किया कि 2019 के लोकसभा चुनाव के पहले उनकी नीतीश कुमार से डील हुई थी. प्रशांत किशोर ने कहा-2019 के लोकसभा चुनाव से पहले हमने अपना दिमाग़ लगाकर 2 MP वाले जेडीयू को बीजेरी से 17 सीट दिलवायी. इसके लिए हमने अपनी जुगत लगायी थी. बिना चुनाव लड़े भाजपा को 30 से घटाकर 17 कर दिया.
प्रशांत किशोर ने कहा-नीतीश कुमार ने ये वादा किया था कि लोकसभा चुनाव जीत कर नरेंद्र मोदी को छोड़ कर निकल जाना है. लेकिन जब मैं लोकसभा चुनाव के बाद नीतीश कुमार से मिलने गया तो नीतीश ने कहा कि अभी रूकिए न, अभी लग रहा है कि मोदी की ही हवा है . थोड़ा दिन रूकिए न. प्रशांत किशोर ने कहा-हम उनकी पार्टी में दूसरे नंबर पर थे, हम ही पार्टी चला रहे थे. हमें ही नीतीश कुमार ने समझाया कि थोड़ा दिन रूकिए न, कुछ दिन बाद पलटी मारेंगे.
PK ने कहा कि CAA-NRC के समय भी नीतीश ने बड़ा धोखा दिया. पार्टी में तय हुआ था कि इसका विरोध करना है. लेकिन नीतीश ने संसद में सीएए-एनआरसी के पक्ष में अपने सांसदों से वोट करा दिया. प्रशांत किशोर ने कहा कि कुछ लोग कह रहे कि नीतीश कुमार पर भरोसा कीजिए. ऐसे धोखेबाज़ आदमी पर कितना बार भरोसा किया जाये. एक बार किये, दे बार किये, तीन बार किये. जीवन भर उसी पर भरोसा करते रहे और ठगाते रहें?