ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी

पिता की अंतिम इच्छा एक बेटे ने पूरी की, 5 लाख की लागत से गांव वालों के लिए बनवाया आरसीसी पुल

13-Jun-2022 01:40 PM

MADHUBANI: अब बात बिहार के मधुबनी जिले में रहने वाले कलयुग के श्रवण कुमार की करते है जिसने अपने पिता की आखिरी इच्छा पूरी की है। पिता ने मरने से पहले कहा था कि जब मेरी मौत होगी तब श्राद्धकर्म का भोज और कर्मकांड में पानी की तरह पैस मत बहाना उसकी जगह गांव में एक पुल बनवा देना जो ग्रामीणों के काम आएं। पिता की मौत के बाद उनकी अंतिम इच्छा को उनके बेटे पूर्व उप सरपंच विजय प्रकाश झा ने पूरा भी किया। उन्होंने गांव में आरसीसी पुल बनवा डाला। जिसमें पांच लाख रुपये खर्च हुए है। इस पुल के बन जाने से करीब 2 हजार लोगों को फायदा मिलेगा। 


बताया जाता है कि मधुबनी जिले के कलुआही प्रखंड निवासी महादेव झा जब खेत और बगीचा देखने जा रहे थे तभी पुल नहीं रहने के कारण वे कीचड़ में गिर पड़े और घायल हो गये। उसी वक्त महादेव झा ने बेटे विजय प्रकाश झा को इशारे से बुलाया और कहा कि यदि उनकी मौत हो जाती है तो किसी तरह के भोज का आयोजन नहीं करना। उस पैसे से गांव के लोगों के लिए पुल बना देना। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।


पिता की अंतिम इच्छा के अनुरूप विजय प्रकाश ने काम किया। 16 मई 2020 को महादेव झा का निधन हो गया। जिसके बाद उनके बेटे विजय प्रकाश आरसीसी पुल बनवाने में जुट गये। हालांकि कि कोरोना काल के कारण इसके निर्माण में थोड़ा विलंब जरूर हुआ लेकिन अब यह पुल पूरी तरह से बनकर तैयार है। इस आरसीसी पुल को बनाने में पांच लाख रुपये खर्च किया गया है। अरुणाचल प्रदेश में शिक्षक रहे महादेव झा की याद में पुल बनकर हो गया है। इस पुल पर महादेव झा के नाम का बोर्ड भी लगाया गया है जिसे गांव वालों को समर्पित किया गया है।