ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी!

Home / news / Bihar Road Accident : पिंडदान कर आ रही यात्री बस ट्रक में...

Bihar Road Accident : पिंडदान कर आ रही यात्री बस ट्रक में टकराई, तीन की मौत;11 लोग हुए घायल

29-Sep-2024 08:31 AM

By RANJAN

KAIMUR : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की जान जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला कैमुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां गया से पिंडदान कर आ रही यात्रियों की बस खड़े ट्रक में टकराई है। इस घटना में तीन यात्री की मौत हो गई। जबकि, इस घटना में 11 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। 


जानकारी के अनुसार, कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के बरहूली गांव के पास Nh पर रविवार को सुबह गया से पिंडदान कर यूपी की तरफ जा रही यात्री बस के चालक के नींद में होने के वजह से यह बस पास में खड़ी ट्रक में जा टकराई। जिसमें तीन लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि,इस घटना में 11 लोग हुए घायल हो गए है। इसके बाद सभी घायल को उपचार के लिए स्थानीय पुलिस और एनएचएआई द्वारा अनुमंडल अस्पताल मोहनिया भिजवाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में उपचार चल रहा है। जिसमें तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। 


मृतकों में बस का खलासी, पंडा और एक यात्री शामिल है। सभी लोग बस में सवार होकर गया से पिंड दान कर वापस उत्तर प्रदेश जा रहे थे। बस सवार सभी यात्री उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के रहने वाले हैं। जानकारी देते हुए एनएचएआई की मेडिकल टीम देवेंद्र कुमार पाठक ने बताया  बिहार गया की तरफ से आ रही तीर्थ यात्रियों की बस सामने खड़े ट्रक में टकरा गई है। चालक नींद में होने के कारण हादसा होना प्रतीत हो रहा है। तीन लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई है और11 लोगों को अब तक हम लोगों के एंबुलेंस से अनुमंडल अस्पताल मोहनिया पहुंचाया जा सका है।


उधर, जानकारी देते हुए घायल तीर्थ यात्री माताफेर तिवारी, राजरानी पाल और बस मालिक वेद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि हम लोग गया में पिंडदान कर उत्तर प्रदेश की तरफ जा रहे थे। तभी ट्रक से हम लोगों के बस की टक्कर हो गई है। जिसमें तीन लोगों के स्पोर्ट डेथ हो गई है और कई लोग घायल हैं।मोहनिया थाने की पुलिस शिवजी सिंह बताते हैं खड़े ट्रक में यात्री बस ने टक्कर मारी है। जिसमें तीन लोगों की मौत हुई है कई लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचवा दिया गया है।